फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: दोस्त की शादी में दिखना चाहतीं हैं खूबसूरत तो शहनाज गिल के इन 5 लुक्स से लें टिप्स

Sat, 14 Jan 2023 03:16 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 14 Jan 2023 03:16 PM IST
विज्ञापन
Fashion Tips : five best Indian traditional outfit of Shehnaaz Gill Fashion news hindi
ट्रेडिशनल लुक में बरपाना चाहती हैं कहर तो शहनाज गिल के इन 5 आउटफिट से हों इंस्पायर - फोटो : Instagram

Fashion Tips : टेलीविजन के बहुचर्चित शो बिग बॉस सीजन 14 से रिकॉर्ड तोड़ सुर्खियां बटोरने वाली शहनाज गिल को 'पंजाब की कैटरीना कैफ' भी कहा जाता है। शो खत्म होने के बाद से उन्होने खुद में काफी बदलाव किया। अब लोग शहनाज गिल के गानों के साथ-साथ उनकी फिटनेस और ड्रेसिंग सेंस की भी काफी तारीफ करते हैं। शहनाज को हाल ही में कई तरह के वेस्टर्न आउटफिट में देखा गया, जो लोगों को काफी पसंद भी आया।



 आज हम आपको शहनाज के पांच ऐसे ट्रेडिशनल लुक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको देखकर हर कोई उनका दीवाना बन जाता है। ये ऐसे लुक्स हैं जिन्हें आप अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में भी कैरी कर सकती है। शहनाज के लुक को कैरी करने के बाद आप ना सिर्फ स्टाइलिश लगेंगी बल्कि काफी कंफर्टेबल भी रहेंगी। आइए आपको भी इन लुक्स के बारे में बताते हैं। 

Fashion Tips : five best Indian traditional outfit of Shehnaaz Gill Fashion news hindi
गोल्डन शरारा में शहनाज - फोटो : instagram

गोल्डन शरारा में शहनाज ने लूटी महफिल

वैसे तो शहनाज गिल पर हर अटायर अच्छा लगता है, पर हाल ही में उन्होंने गोल्डन शरारा और कुर्ती पहन कर फोटोशूट कराया था। जिसको देखकर लोग उनके और ज्यादा दीवाने हो गए थे। गोल्डन रंग के इस कुर्ते में जरी का काफी बारीक काम था। कुर्ते में फुल स्लीव इसकी शोभा और ज्यादा बढ़ा रही थीं। इस गोल्डन शरारा के साथ शहनाज ने काफी हैवी सा नेकपीस और इयररिंग्स पहने थे। वउन्होंनेहीं उंगलियों में दो रिंग्स भी काफी कमाल लग रही थीं।

इस पूरे लुक के साथ एक्ट्रेस ने मल्टी कलर का एक काफी हैवी सा दुपट्टा कैरी किया था। शहनाज ने अपने बालों को सेंटर पार्टिशन करते हुए एक साफ सा बन बनाया था। जिसकी वजह से पूरा लुक कंप्लीट हुआ। ये लुक नई नवेली दुल्हनों के लिए काफी अच्छा है। आप इस लुक को किसी त्यौहार पर भी कैरी कर सकती हैं। बस इसको कैरी करते समय मेकअप का ध्यान करें, क्योंकि इसके साथ बेहद ही लाइट मेकअप जाएगा। 

Fashion Tips : five best Indian traditional outfit of Shehnaaz Gill Fashion news hindi
लाइट पिंक साड़ी में शहनाज - फोटो : instagram

लाइट पिंक साड़ी में बिखेरा जलवा 

कुछ समय पहले ही शहनाज गिल ने अपने खास दोस्त की शादी अटेंड की थी। इसमें उन्होंने जिस तरीके से पिंक कलर की साड़ी को कैरी किया था वो अंदाज लोगों को काफी पंसद आया। सोशल मीडिया पर भी उनके इस लुक को काफी तारीफ मिली। अगर आप भी किसी त्यौहार या शादी में साड़ी पहनना चाहती हैं तो इस लुक से आप प्रेरणा ले सकती हैं।

शहनाज ने अपने दोस्त की शादी में फ्लोरल प्रिंट में पिंक कलर की साड़ी पहनी थी। इसके साथ डीपनेक ब्लाउज और पिंक कलर का ही चोकर एक्ट्रेस ने कैरी किया था। लुक को कंप्लीट करने के लिए शहजान ने बालों का जूड़ी बना रखा था। भले ही ये लुक थोड़ा सिंपल है, पर इसको पहन कर आप भी काफी स्टाइलिश लग सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips : five best Indian traditional outfit of Shehnaaz Gill Fashion news hindi
पीले रंग के सूट मे शहनाज - फोटो : instagram

पीले रंग के सूट मे लगीं कमाल 

हाल ही में शहनाज गिल में एक शो शुरू किया था जिसका नाम था देसी वाइव्स विद शहनाज गिल। इस शो में जिस दिन विक्की कौशल बतौर गेस्ट आए थे उस दिन शहनाज ने डीप नेक में पीले रंग का सूट कैरी किया था। इसके साथ उन्होने पीले रंग और सफेद कलर का एक दुपट्टा भी लिया था। लुक को कंप्लीट करने के लिए इसके साथ पीले रंग का ही प्लाजो पहना था।

अगर हेयर स्टाइल की बात करें तो  शहनाज ने इस लुक के साथ बालों को हल्का कर्ल करते हुए ओपन छोड़ा था। पीला रंग तो वैसे भी काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप किसी भी फंक्शन में शहनाज के इस लुक से इंस्पायर होकर तैयार हो सकती हैं।

विज्ञापन
Fashion Tips : five best Indian traditional outfit of Shehnaaz Gill Fashion news hindi
प्रिंटेड लहंगे में शहनाज - फोटो : instagram

प्रिंटेड लहंगे में बढ़ाया 'तापमान'

वेस्टर्न आउटफिट के अलावा शहनाज गिल अपने ट्रेडिशनल कपड़ों की वजह से भी स्टाइल आइकॉन मानी जाती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने एक प्रिंटेट लंहगा कैरी किया था। जिसको साथ उन्होंने दुपट्टा नहीं लिया था। पर इसके बावजूद ये लुक लोगों को काफी पसंद आया। इस लुक में एक्ट्रेस ने ऑफ व्हाइट पफी स्लीव्स, डीप नेक ब्लाउज के साथ प्रिटेंट लहंगा पहना था।

एक्ट्रेस ने इस लुक में इंडियन टच देने के लिए हैवी कुंदन नेकपीस पहना था। वहीं अगर हेयरस्टाइल की बात करें तो एक्ट्रेस ने इसे मैसी बन के साथ कंप्लीट किया था। ड्रेस और ज्वैलरी काफी हैवी होने की वजह से एक्ट्रेस से लुक में मिनिमल मेकअप किया था। जिस वजह से वो काफी ग्लैमरस लग रही थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed