आज के दौर में हर कोई फैशन करना चाहता है। हर कोई चाहता है कि वो अच्छा दिखे, सबसे अलग दिखे और जहां भी जाए लोग उसके ड्रेसिंग सेंस से लेकर उसकी खूब तारीफ करें आदि। लोग खुद को अच्छा दिखने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं और खासतौर पर महिलाएं इनका इस्तेमाल काफी ज्यादा करती हैं। लेकिन सबकुछ एकदम ठीक करने के बाद भी एक समस्या हमेशा ही महिलाओं को परेशान करती है, और वो है उनके गिरते-झड़ते सिर के बाल। वैसे तो हमेशा ही महिलाओं को इस समस्या का सामना करना पड़ता है, लेकिन बारिश के मौसम में बाल काफी ज्यादा टूटते हैं। ऐसे में महिलाएं कई तरह के महंगे शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन कई बार इनसे भी कुछ फर्क नजर नहीं आता है। इसलिए आप एक बार नारियल तेल को भी अपना सकते हैं, क्योंकि कुछ चीजें ऐसी हैं जिनके साथ नारियल के तेल को मिलाकर अगर बालों पर लगाया जाए तो इससे आपको फायदा मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
गिरते-झड़ते बालों से हैं परेशान? तो नारियल तेल का करें इन 3 तरीकों से इस्तेमाल, मिल सकते हैं घने काले लंबे बाल
एलोवेरा के साथ
नारियल तेल को एलोवेरा के साथ आप लगा सकते हैं। इसमें आपको चाहिए:-
-लगभग तीन चम्मच एलोवेरा
-लगभग पांच चम्मच टी ट्री ऑयल
-लगभग तीन चम्मच नारियल तेल।
ऐसे तैयार करके लगाएं
- आपको इन सबको अच्छे से मिला लेना है और रात को सोने से दो घंटे पहले बालों और स्कैल्प पर लगाना है। इसके बाद इसे धो लें।
मिलेगा ये फायदा
- एलोवेरा में पाए जाने वाले प्रोटियोलिटिक एंजाइम्स स्कैल्प की डैड स्किन को ठीक करने में मदद करते हैं। वहीं, टी ट्री ऑयल में पाए जाने वाले गुण पोर्स को ओपन करने में मदद करते हैं।
केले के साथ
इसके लिए आपको चाहिए:-
-एक चम्मच शहद
-दो चम्मच नारियल का तेल
-दो चम्मच पका हुआ मैश किया हुआ केला।
ऐसे तैयार करके लगाएं
- आपको करना ये है कि इन सबको एक बर्तन में डालकर अच्छे से मिला लें, और फिर अपने स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं। फिर आखिर में लगभग दो घंटे बाद माइड शैंपू और गुनगुने पानी से अपने बालों को धो लें।
मिलेगा ये फायदा
- केले में पाए जाने वाला नेचुरल तेल आपके बालों को हेल्दी और सॉफ्ट रखने में मदद करेगा। दूसरी तरफ शहद आपके बालों को झड़ने से बचाने में मदद करेगा।