फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion : व्हाइट साड़ी में भी दिखना है स्टाइलिश तो देखें इन अभिनेत्रियों के बेस्ट लुक

Thu, 02 Mar 2023 04:16 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 02 Mar 2023 04:16 PM IST
सार

 आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो व्हाइट रंग की साड़ी पहन कर भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं। 

विज्ञापन
Fashion Tips Check Out These Actresses’ Best Looks in White Saree to Appear Stylish
व्हाइट साड़ी में भी दिखना है स्टाइलिश तो देखें इन अभिनेत्रियों के बेस्ट लुक - फोटो : instagram

Fashion : आज के समय में लोग हर रंग के कपड़े पहनना पसंद करते हैं, पर आज भी व्हाइट रंग सबसे अलग, क्लासी और स्टाइलिश दिखता है। अगर एथनिक वियर की बात करें तो सफेद रंग की स्टाइलिश साड़ी पहन कर हर कोई अपने लुक में बदलाव कर सकता है। अगर आप भी कहीं व्हाइट या ऑफ व्हाइट रंग की साड़ी पहनने का सोच रहीं हैं तो ये खबर आपको स्टाइलिश दिखने में मदद कर सकती है।



दरअसल, आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो व्हाइट रंग की साड़ी पहन कर भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं। व्हाइट साड़ी को स्टाइलिश तरीके से कैरी करने के लिए आपको इन्हीं एक्ट्रेसेस से टिप्स लेनी चाहिए। जिसके बाद आपका लुक लाजवाब लगेगा और हर कोई आपकी तारीफ करेगा। व्हाइट रंग की साड़ी के साथ आपको मेकअप और ज्वेलरी का भी ध्यान रखना पड़ेगा। ताकि साड़ी का लुक कंप्लीट हो सके। 

Fashion Tips Check Out These Actresses’ Best Looks in White Saree to Appear Stylish
व्हाइट साड़ी में शिल्पा शेट्टी का हॉट अंदाज - फोटो : instagram

व्हाइट साड़ी में शिल्पा शेट्टी का हॉट अंदाज

एक इवेंट के दौरान शिल्पा शेट्टी ने स्टाइलिश ब्लाउज के साथ व्हाइट रंग की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने मैटेलिक ब्लाउज पहना था। खुले पल्लु के साथ वो बेहद खूबसूरत दिख रहीं हैं। अगर ज्वेलरी की बात करें तो शिल्पा ने इस लुक के साथ ऑक्सीडाइज कंगन पहने थे। 

Fashion Tips Check Out These Actresses’ Best Looks in White Saree to Appear Stylish
भूमि पेडनेकर का लुक लगा गजब - फोटो : instagram

भूमि पेडनेकर का लुक लगा गजब

एक अवार्ड नाइट के दौरान भूमि पेडनेकर ने सफेद रंग की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी पर मिरर का वर्क था। इसके साथ स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला ब्लाउज बेहद प्यारा लग रहा था। लांग केप इसके लुक को बेहद स्टाइलिश बना रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips Check Out These Actresses’ Best Looks in White Saree to Appear Stylish
व्हाइट साड़ी में जान्हवी कपूर - फोटो : instagram

 व्हाइट साड़ी में जान्हवी कपूर 

ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ व्हाइट कलर की साड़ी में जान्हवी का ये लुक बेहद प्यारा है।  लुक को कंप्लीट करने के लिए जान्हवी ने अपने बालों को हल्का कर्ल करके खुला रखा था। 

विज्ञापन
Fashion Tips Check Out These Actresses’ Best Looks in White Saree to Appear Stylish
व्हाइट साड़ी में मौनी रॉय का एथनिक अंदाज - फोटो : instagram

व्हाइट साड़ी में मौनी रॉय का एथनिक अंदाज

मौनी रॉय का ये ऑल व्हाइट लुक काफी खूबसूरत है। इस साड़ी के साथ उन्होंने हैवी नेकपीस पहना था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed