Fashion Tips : आज के समय में कौन नहीं चाहता कि वो सबसे अलग और क्लासी दिखे, इसके लिए लोग हजारों रुपये भी खर्च कर देते हैं। खासकर जब बात किसी पार्टी की आती है तो महिलाओं के ऊपर तो एक अलग सा प्रेशर आ जाता है अच्छे से तैयार होने का। किसी भी पार्टी के लिए महिलाएं कई दिन पहले से तैयारी करने लगती हैं कि वो क्या पहनेंगी, कैसा मेकअप करेंगी। इसके लिए वो बॉलीवुड डीवाज से भी टिप्स लेती है।
इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसे कलर कॉम्बिनेशन के बारे में बताएंगे, जिनको ट्राई करके आप क्लासी लग सकती हैं। इस तरह के कलर कॉम्बिनेशन आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इनकी वजह से आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे और हर कोई आपकी तारीफ करेगा। तो आइए देर ना करते हुए आपको इन कॉम्बिनेशन के बारे में बताते हैं।
2 of 5
बेस्ट है एमरल्ड ग्रीन और आइवरी कॉम्बिनेशन ये कॉम्बिनेशन आपको क्लासी दिखने में काफी मदद कर सकता है।
- फोटो : instagram
बेस्ट है एमरल्ड ग्रीन और आइवरी कॉम्बिनेशन
ये कॉम्बिनेशन आपको क्लासी दिखने में काफी मदद कर सकता है। इसके पीछे की वजह है कि आइवरी कलर प्यूरिटी और एलिगेंस का प्रतीक है। इसके साथ ही ग्रीन रंग की ज्वेलरी आपके लुक को लग्जरी टच देती है। इसलिए सिल्क के कपड़े के साथ इस तरह की ज्वेलरी पहनी जाती है।
3 of 5
एवरग्रीन है ब्लैक और गोल्डन कॉम्बिनेशन
- फोटो : instagram
एवरग्रीन है ब्लैक और गोल्डन कॉम्बिनेशन
किसी भी पार्टी के लिए ब्लैक और गोल्डन कॉम्बिनेशन सबसे बेस्ट होता है। इसे पहन कर हर कोई बोल्ड से लेकर खूबसूरत दिख सकता है। चाहे आप गाउन पहनें या फिर साड़ी, ब्लैक और गोल्डन रंग हर आउटफिट में फिट हो जाता है।
4 of 5
नेवी ब्लू और कैमल रंग का कॉम्बिनेशन
- फोटो : instagram
नेवी ब्लू और कैमल रंग का कॉम्बिनेशन
इस कॉम्बिनेशन के आउटफिट आप किसी भी कार्यक्रम में पहन सकती हैं। नेवी ब्लू को वार्म कलर कहा जाता है, वहीं कैमल एक न्यूट्रल रंग है। इसलिए दोनों एक साथ बड़े अच्छे लगते हैं।
5 of 5
हर उम्र के लिए बेस्ट है बरगंडी रंग
- फोटो : instagram
हर उम्र के लिए बेस्ट है बरगंडी रंग
बरगंडी रंग हर उम्र की महिलाओं के लिए बेस्ट होता है। बरगंडी कलर लग्जरी लुक देता है। इसे आप किसी भी पार्टी में कैरी कर सकती हैं।