फिल्मी हसीनाएं हो या फिर टीवी की हसीनाएं, कभी ना कभी ये फैशन फेसऑफ का शिकार हो ही जाती हैं। अंकिता लोखंडे जहां अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने से नहीं हिचकती तो वहीं टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई भी अक्सर बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लुक में लोगों का दिल धड़काती हैं। लेकिन इस बार दोनों हसीनाओं ने एक जैसी साड़ी को चुना। जिसे अलग तरीके से स्टाइल को बेहद खूबसूरत भी दिखीं। तस्वीरों में आप देखें रश्मि देसाई और अंकिता लोखंडे का देसी अंदाज और खुद ही तय करें किसका लुक है जबरदस्त।
2 of 5
ankita lokhande
- फोटो : instagram
अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की है। जिसमे वो पति विकी जैन के साथ पोज दे रही हैं। मरून शेड की लहरिया डिजाइन की साड़ी को अंकिता ने प्लीटेड स्टाइल में कंधे पर कैरी किया है। वहीं स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज जिसकी पफ स्लीव है, इसे खास बना रही है। वहीं सेंटर पार्टेड हेयर और स्लीक बन के साथ अंकिता ने माथे पर बिंदी के साथ ही एमरॉल्ड और कुंदन की ज्वैलरी को चुना है।
3 of 5
ankita lokhande
- फोटो : instagram
भारी-भरकम नेकपीस पहने अंकिता किसी महारानी से कम नहीं लग रहीं। वहीं बात करें मेकअप की तो डार्क मरून शेड की लिपस्टिक के साथ बीमिंग हाईलाइटर और विंग्ड आईलाइनर के साथ लुक को पूरा किया गया है। जबकि रश्मि देसाई ने इस साड़ी संग स्टनिंग लुक को चुना है।
4 of 5
रश्मि देसाई
- फोटो : instagram
रश्मि देसाई
रश्मि देसाई ने दिवाली के मौके पर खूबसूरत सी मरून रंग की लहरिया डिजाइन की साड़ी को चुना था। जिसे उन्होंने पफ स्लीव और स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ मैच किया है। वहीं इस हैवी एंब्रायडरी वाले ब्लाउज के साथ रश्मि कानों में गोल्डन हैवी चांद बाली पहने दिख रही हैं।
5 of 5
रश्मि देसाई
- फोटो : instagram
जबकि बात करें मेकअप की तो ग्लॉसी मॉव शेड को चुना है। जिसके साथ बालों को मेसी कर्ली पोनी टेल स्टाइल में बांधा गया है। जबकि खुले पल्लू में रश्मि ने इस साड़ी को कैरी किया है। तस्वीरों में देख आप खुद ही तय करें किसका लुक है ज्यादा खूबसूरत।