Kiara Advani : 6 फरवरी को कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बंधन में बंध जाएंगे। उनकी शादी राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हो रही हैं। आज से ही उनकी शादी की रस्में शुरू हो रही हैं। ऐसी खबर सामने आ रही है कि आज कियारा और सिद्धार्थ की मेंहदी की रस्म होगी। इस शादी में दोनों के परिवार के अलावा बेहद ही खास लोग शामिल होंगे।
इस शादी का लंबे समय से फैंस को इंतजार था। अब हर कोई शादी की फोटोज सामने आने का इंतजार कर रहा है। लोग दोनों के वेडिंग लुक के बारे में जानना चाहते हैं। सबसे ज्यादा इंतजार लोगों को है कियारा के वेडिंग लुक को देखने का।
कियारा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जोकि अपने लुक्स की वजह से हमेशा सुर्खियां बटोरती हैं। ना सिर्फ वेस्टर्न ड्रेस में बल्कि एथनिक वियर में उनका अंदाज देखने लायक होता है। इसी के चलते आज हम आपको कियारा के ऐसे कुछ एथनिक आउटफिट्स दिखाएंगे, जिनमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं। इन आउटफिट्स में वो बेहद स्टाइलिश लग रही थीं।
2 of 5
पिंक लहंगे में कियारा
- फोटो : instagram
पिंक लहंगे में कियारा
कुछ समय पहले कियारा ने पिंक लहंगे में अपनी फोटोज शेयर की थी। जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रहीं है। इस लहंगे का साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा हुआ है। बेकलैस ब्लाउज में कियारा बेहद स्टाइलिश भी लग रहीं थीं।
3 of 5
ऑफ व्हाइट लहंगा
- फोटो : instagram
ऑफ व्हाइट लहंगा
जब कियारा ने ऑफ व्हाइट लहंगे में अपनी फोटोज शेयर की थीं तो उन पर से नजर हटाना बेहद ही मुश्किल था। वेवी हेयर और गले में चोकर उनके इस लुक को कंप्लीट कर रहे थे। इस लहंगे के साथ एक येलो कलर का दुपट्टा कैरी किया था।
4 of 5
ग्रीन साड़ी में कियारा
- फोटो : instagram
ग्रीन साड़ी में कियारा
ग्रीन कलर की साड़ी में कियारा का काफी अंदाज काफी अलग लग रहा था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने बालों में बन बनाया था। हाथों में लाल चूड़िया भी काफी प्यारी लग रहीं थी।
5 of 5
ब्लैक साड़ी में कियारा
- फोटो : instagram
ब्लैक साड़ी में कियारा
अगर आप भी किसी पार्टी में साड़ी पहन कर हॉट दिखना चाहती हैं, तो कियारा का ये लुक बेहद अलग है। ऑल ब्लैक साड़ी में कियारा काफी हॉट दिख रहीं थीं। इसके साथ उन्होंने एक चोकर कैरी किया था।