Alia Bhatt : हाल ही में अपनी एक्टिंग की वजह से बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को कई सारे अवॉर्ड मिले हैं। आलिया अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत महज 19 साल में की थी। तब से लेकर अभी तक एक्ट्रेस फिल्मों में एक से बढ़ कर एक किरदार निभा रही हैं। आलिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनका हर लुक लोगों को बेहद पसंद आता है। वो अपने लुक्स की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं।
आलिया अपनी सादगी की वजह से भी काफी चर्चा में रहती हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि हमेशा सिंपल रहने वाली आलिया को महंगी चीजों काफी पसंद हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को लाखों की पैंट पहने देखा गया था। इसके साथ ही उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए लाखों के बैग को भी कैरी किया था। आइए आपको एक्ट्रेस के इस महंगे लुक के बारे में बताते हैं।
2 of 5
Alia Bhatt
- फोटो : instagram
एयरपोर्ट लुक हुआ वायरल
आलिया भट्ट को हाल ही में एयरपोर्ट पर देखा गया था। इस दौरान उन्होंने फैंस के साथ कई फोटोज भी क्लिक कराईं। आलिया का सादगी और किलर स्माइल देखकर एक बार फिर से लोग उनके दीवाने हो गए।
3 of 5
Alia Bhatt
- फोटो : instagram
लोगों को पसंद आया लुक
अपने एयरपोर्ट लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने ब्राउन एंड बेज कलर के चेकर्ड जॉगर्स-स्टाइल वाले कार्गो पैंट एक सिंपल व्हाइट टैंक टॉप पहना था। उन्होंने अपने लुक को ब्राउन श्रग और व्हाइट स्नीकर्स के साथ कंप्लीट किया था। उनका ये एयरपोर्ट लुक देखने में काफी कूल लग रहा था। इस दौरान आलिया का मेकअप भी काफी मिनिमल ही था।
4 of 5
Alia Bhatt
- फोटो : instagram
इतनी महंगी है पैंट
वहीं अगर बात करें एक्ट्रेस की पैंट की कीमत की तो आलिया ने जो एडिडास x गूची जीजी कैनवास पैंट पहना है उसकी कीमत 1 लाख 62 हजार है। इस पैंट में गुच्ची ट्रेफिल कढ़ाई, लेदर डिटेलिंग और बॉर्डर पर तीन ब्लू लाइन्स के साथ एक जीजी कैनवास था। जॉगर्स स्टाइल वाली इस पैंट की कीमत 1400 यूरो यानी 1,62,147.75 रुपए है।
5 of 5
Alia Bhatt
- फोटो : instagram
दो लाख से ज्यादा का है बैग
इसके साथ ही आलिया ने अपने लुक के साथ Gucci ब्रैंड का टोट बैग कैरी किया हुआ था। इस बैग पर पर GG कैनवस प्रिंट दिख रहा था। वेबसाइट पर इसकी कीमत 2,04,068.70 रुपये दी गई है। इस लैदर बैग में शोल्डर स्ट्रैप्स भी अलग से दी गई थी।