करिश्मा कपूर के स्टाइलिश वार्डरोब कलेक्शन में सिल्क के कपड़ों का खासा योगदान है। अक्सर करिश्मा इन खूबसूरत सिल्क की साड़ियों से लेकर कुर्ते और कभी जैकेट पहने नजर आ चुकी हैं। जिसे देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें इस फैब्रिक से खासा लगाव है। अगर आप सोचती हैं कि सिल्क के कपड़ों का फैशन आउटडेटेड हो जाएगा तो देखिए करिश्मा कपूर के खूबसूरत वार्डरोब कलेक्शन जिसमें एक से बढ़कर एक शानदार सिल्क के कपड़ों का कलेक्शन है।
करिश्मा कपूर से सीखें कैसे करें सिल्क के आउटफिट को कैरी, कुर्ते से लेकर ब्रोकेट जैकेट पहन दिखा चुकी हैं जलवे
साधारण से सफेद कलर के कुर्ते को फेस्टिव रेडी बनाना है तो करिश्मा का ये पर्पल कलर का सिल्क का दुपट्टा काफी होगा। जिसे उन्होंने बड़े ही एलिगेंट के साथ कैरी किया है।
A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on
करिश्मा का ये लुक तो याद ही होगा। ब्रोकेड ऑन ब्रोकेड कैसे कैरी किया जाएगा। ये करिश्मा से बेहतर कोई नहीं बता सकता है। क्रीम और मरून रंग के इस कुर्ते और पैंट सेट में करिश्मा का डार्क मेकअप काफी इंप्रेसिव है।
A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on
यहां तक कि इंडो-वेस्टर्न लुक में भी करिश्मा सिल्क के कपड़े का इस्तेमाल करने से नहीं चूकती हैं। व्हाइट शर्ट और सिल्क के पलाजो पैंट में तैयार करिश्मा कपूर का ये लुक शानदार है।
वहीं करिश्मा कपूर ने कजिन अरमान जैन की शादी में सिल्क कुर्ता और स्कर्ट के साथ मेंहदी का फंक्शन अटेंड किया था।
A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on