Eid Makeup Idea: ईद पर करें ऐसा मेकअप कि पसीना भी खूबसूरती का कुछ न बिगाड़ पाए
यदि ईद के दिन आप नहीं चाहतीं कि पसीना आपका मेकअप खराब कर दे तो इन बातों का ध्यान रखकर ही तैयार हों।
यदि आपकी त्वचा काफी ऑयली है और आपको बहुत पसीना आता है तो सबसे पहले मेकअप के लिए अपनी त्वचा को तैयार करें। इसके लिए ठंडे-ठंडे पानी से चेहरे को धोएं। आप चाहें तो बर्फ को कपड़े में बांध कर उससे भी चेहरे की सिकाई कर सकते हैं। इससे चेहरे के पोर्स सिकुड़ जाते हैं और पसीना कम आता है।
हल्का बेस लगाएं
यदि आप गर्मी में हल्का मेकअप कैरी करना चाहती हैं तो सबसे पहले चेहरे पर प्राइमर का इस्तेमाल करें और फिर फाउंडेशन की एकदम हल्की सी लेयर लगाएं। यदि फाउंडेशन नहीं लगाना चाहती हैं तो सीसी क्रीम का इस्तेमाल करें, ताकि आपके चेहरे के दाग-धब्बे भी छिप जाएं और चेहरे का रंग एक समान हो जाए।
ब्लश और हाइलाइटर है जरूरी
बेस लगाने के बाद ब्लश और हाइलाइटर का इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा। ध्यान रखें कि गर्मी के मौसम में ब्लश ज्यादा न लगाएं। हल्का सा ब्लश आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगा।
आई मेकअप का चयन करें कपड़ों के हिसाब से
यदि आप हल्का सा आउटफिट पहन रही हैं तो हैवी आईमेकअप कर सकती हैं, जबकि हैवी आउटफिट के साथ हल्का मेकअप करना ही सही माना जाता है। ऐसा करने से आपके कपड़े और आउटफिट दोनों ही हाइलाइट होते हैं।