फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips For Office Outfit: दफ्तर के लिए तैयार होते वक्त इन 5 बातों का ध्यान अवश्य रखें महिलाएं

Wed, 07 May 2025 04:25 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 07 May 2025 04:25 PM IST
सार

यदि आप भी कामकाजी महिला हैं, तो आपको दफ्तर के लिए तैयार होते समय कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। 

विज्ञापन
easy Tips For Office Outfit going woman in hindi
दफ्तर के लिए तैयार होते वक्त इन 5 बातों का ध्यान अवश्य रखें महिलाएं - फोटो : freepik.com

Tips For Office Outfit: आज के समय में महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। फर्क बस इतना है कि पुरुष दफ्तर जाते समय अपने लुक का ज्यादा ध्यान नहीं रखते, जबकि महिलाएं शादी-विवाह और पार्टियों के साथ-साथ दफ्तर में भी स्टाइलिश दिखना पसंद करती हैं।



ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको दफ्तर के लिए तैयार होते समय रखना चाहिए। यदि आप इन बातों का ध्यान रखेंगी तो आपका अंदाज बाकियों से अलग दिखेगा और लोग आपकी तारीफ करते थकेंगे नहीं। 

easy Tips For Office Outfit going woman in hindi
सही कपड़ों का करें चयन - फोटो : instagram
सही कपड़ों का करें चयन

दफ्तर के लिए कपड़े खरीदते समय आपको ये ध्यान रखना है कि ये कपड़े ज्यादा भड़कीले न हों। दफ्तर में हमेशा ऐसे कपड़े पहनने चाहिए, जो देखने में सादगीभरे लगें। ज्यादा चमक वाले और भड़कीले रंग वाले कपड़े आपके लुक को अजीब दिखाएंगे। इसलिए कोशिश करें कि जितना हो सके अपने लुक को सिंपल ही रखें। 

 
easy Tips For Office Outfit going woman in hindi
हल्का हो मेकअप - फोटो : Adobe stock
हल्का हो मेकअप

दफ्तर जाने से पहले मेकअप तो हर महिला करती है, लेकिन मेकअप करते समय ये ध्यान रखें कि ये हल्का हो। ज्यादा डार्क मेकअप आपकी खूबसूरती को खराब कर सकता है। डार्क मेकअप शादी-विवाह और पार्टियों में तो अच्छा लगता है, लेकिन इसे आप दफ्तर में कैरी नहीं कर सकतीं। दफ्तर में हमेशा मिनिमल मेकअप ही करें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
easy Tips For Office Outfit going woman in hindi
सही हो फुटवियर - फोटो : Adobe stock
सही हो फुटवियर

अक्सर महिलाएं स्टाइल के चलते ऐसी हील्स पहन लेती हैं, जो उनके चलने पर काफी आवाज करती हैं। ऐसे में इस बात का ध्यान रखें, कि आपकी फुटवियर से आवाज बिल्कुल न आए। दफ्तर में ऐसी फुटवियर ही पहनें, जिसे पहनकर आप 9 से 10 घंटे बाद भी असहज न हों। वरना ये आपको परेशान कर सकती है। 

 
विज्ञापन
easy Tips For Office Outfit going woman in hindi
गलत एक्सेसरीज न पहनें - फोटो : Adobe stock
गलत एक्सेसरीज न पहनें

ज्यादा अलग और अच्छा दिखने के चक्कर में महिलाएं गलत एक्सेसरीज कैरी कर लेती हैं। एक साधारण घड़ी या कम चूड़ियां, या फि स्टाइलिश लेकिन हल्का सा हार देखने में अच्छा लगता है। कभी भी हैवी ईयररिंग्स न पहनें, ना ही भारी हार पहनें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed