यशस्वी यादव
Trendy Hairstyle For Winter: सर्दियों के मौसम में आप मोटे स्वेटर और जैकेट के बोझ तले दबी रहती हैं। ऐसे में आपका सबसे कूल स्टाइल यानी खुले बाल उलझन पैदा करता है तो कोई अन्य हेयर स्टाइल पसंद नहीं आता। ठंडे मौसम में बाल रूखे और बेजान भी दिखते हैं। ऐसे में क्यों न आप नए साल पर नए ट्रेंड के अनुसार विंटर हेयर स्टाइल्स ट्राई करें। ये हेयर स्टाइल सर्दी के मौसम के हिसाब से आपको गर्माहट देते हैं और आकर्षक भी नजर आते हैं।
2 of 7
क्लासिक पोनीटेल
- फोटो : instagram-Sonam Kapoor
क्लासिक पोनीटेल
यह एक आरामदायक हेयर स्टाइल है, जो आपके गरम कपड़ों के साथ खूब फबता है। आप क्लासिक पोनीटेल को हाई या लो कैसे भी बना सकती हैं और चाहें तो आगे से कुछ बाल निकाल भी सकती हैं। यह हेयर स्टाइल बेहद सिंपल और एलीगेंट नजर आता है। इस पोनीटेल को बनाने के बाद आप इसे माइल्ड हेयर स्प्रे से सेट कर परफेक्ट लुक दे सकती हैं।
3 of 7
ब्रेडेड बन
- फोटो : instagram
ब्रेडेड बन
यह एक क्लासिक हेयर स्टाइल है, जो आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकता है। इस लुक के लिए अपने बालों का मैसी बन बनाएं और फिर कुछ बालों को बन के चारों ओर लपेटते हुए ब्रेड्स को शामिल करें। आकर्षक लुक के लिए आप अपनी पसंदीदा हेयर एक्सेसरीज को भी जोड़ सकती हैं। साथ ही अगर आपके बाल ज्यादा लंबे नहीं हैं तो आप अपने बालों को अच्छी तरह कंघी कर पीछे की तरफ एक लूज बन भी बना सकती हैं।
4 of 7
फ्रेंच ब्रेड
- फोटो : instagram
फ्रेंच ब्रेड
इस हेयर स्टाइल को आप किसी भी मौके पर बना सकती हैं। यह न केवल देखने में बहुत सुंदर लगता है, बल्कि बालों सही तरह से सेट करता है। इसे बनाने के लिए पहले बालों को शैंपू तथा कंडीशनर करें और एक बार कंघी करके उन्हें तैयार कर लें। अब अपने बालों को पहले सेंटर या साइड में बांट लें, जो भी आपको पसंद हो। अगर आप सेंटर पार्टिंग करना चाहती हैं तो बालों को बीच में बांटें और यदि आप साइड ब्रेड बनाना चाहती हैं तो साइड पार्टिंग करें।
5 of 7
हाफ बन
- फोटो : instagram
हाफ बन
हाफ बन यानी बालों का आधा हिस्सा ऊपर बांधकर बाकी को खुला छोड़ना। सर्दियों के लिए यह एक बहुत ही ट्रेंडी और आकर्षक हेयर स्टाइल है। यह हेयर स्टाइल सर्दी में बनाना बहुत आरामदायक होता है और साथ ही बहुत स्टाइलिश भी दिखता है। इसके अलावा इसे बनाने में आपको समय भी कम लगेगा। इसके लिए पहले आपको बालों को सुलझाना है। अगर आप किसी पार्टी या फंक्शन में जा रही हैं तो इस लुक को परफेक्ट बनाने के लिए आप हाफ बन हेयर स्टाइल को क्रिएट कर सकती हैं।