फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Durga Puja 2024: काजोल से लेकर मॉनी रॉय तक, बेहद खूबसूरत हैं इन बंगाली अभिनेत्रियों के दुर्गा पूजा लुक

Mon, 07 Oct 2024 10:45 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 07 Oct 2024 10:45 AM IST
सार

अगर आप दुर्गा पूजा में अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो इन अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर तैयार हों। 

विज्ञापन
Durga Puja look of rani mukerji to kajol mouni roy in shardiya navratri 2024
दुर्गा पूजा लुक - फोटो : instagram

Durga Puja 2024: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्तूबर से हुई थी, जिसका समापन 11 अक्तूबर को होगा। नवरात्रि के इन नौ दिनों में लोग सच्चे मन से माता रानी के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करते हैं। इसी नवरात्रि में दुर्गा पूजा भी मनाई जाती है, जिसकी धूम सबसे ज्यादा बंगाल में देखने को मिलती है।



दुर्गा पूजा आत्मा की शक्ति, साहस, और सामर्थ्य का प्रतीक होती है। ऐसे में लोग इसे बड़े आनंद और उत्साह के साथ मनाते हैं। यह त्योहार धार्मिक और सामाजिक महत्व को एक-दूसरे के साथ साझा करने का अवसर प्रदान करता है। बात करें इस बार की तो इस साल दुर्गा पूजा की शुरुआत 8 अक्तूबर से होगी, जिसकी तैयारी लोगों ने पूरी कर ली है।

दुर्गा पूजा के दौरान महिलाएं खूब सज-संवर के माता रानी के दर्शन करने जाती हैं। अगर आप दुर्गा पूजा में अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो इन बंगाली अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर तैयार हों। 

Durga Puja look of rani mukerji to kajol mouni roy in shardiya navratri 2024
दुर्गा पूजा लुक - फोटो : instagram

काजोल

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल के साड़ी लुक्स काफी कमाल के होते हैं। खासतौर पर जब बात आती है उनके दुर्गा पूजा लुक की, तो वो हर बार दुर्गा पूजा में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आती हैं। ऐसे में आप उनकी तरह साड़ी पहनकर अपना सादगी भरा अंदाज दिखा सकती हैं। 

Durga Puja look of rani mukerji to kajol mouni roy in shardiya navratri 2024
दुर्गा पूजा लुक - फोटो : instagram

सुमोना चक्रवर्ती 

अगर साड़ी पहनने का मन नहीं है तो सुमोना चक्रवर्ती के जैसा सिल्क फैब्रिक का सूट पहनें। सिंपल सूट के साथ अगर आप चटक रंग का दुपट्टा कैरी करेंगी तो आपका लुक निखर कर सामने आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Durga Puja look of rani mukerji to kajol mouni roy in shardiya navratri 2024
दुर्गा पूजा लुक - फोटो : instagram
रानी मुखर्जी 

 

रानी मुखर्जी हर साल दुर्गा पूजा में शामिल होती हैं। ऐसे में आप भी उनकी तरह साड़ी पहनकर अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं। ऐसी साड़ी के साथ बालों में स्लीक बन बनाकर बालों में गजरा लगाएं। 
विज्ञापन
Durga Puja look of rani mukerji to kajol mouni roy in shardiya navratri 2024
दुर्गा पूजा लुक - फोटो : instagram

मौनी रॉय

सादगी भरे लुक के लिए मौनी रॉय की तरह तैयार हों। इसके लिए शिफॉन फैब्रिक की ऐसी सफेद साड़ी पहनें, जिस पर हल्का गोल्डन वर्क हो। इसके साथ गले में चोकर पहनकर अपने लुक को कंप्लीट करें, ताकि आपका लुक सादगीभरा लगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed