फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dressing Ideas: सगाई के बाद होने वाले पार्टनर से मिलना है तो पहनें इन रंगों के कपड़े, ऐसे हों तैयार

Tue, 30 May 2023 11:48 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 30 May 2023 11:48 AM IST
सार

अगर आप सगाई के बाद पहली बार अपने मंगेतर से मिलने जा रहे हैं तो आपको तैयार होते वक्त कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना है।

विज्ञापन
Dressing Ideas for Women Know How to Get Ready to Your Fiance After Engagement
couple - फोटो : istock

Dressing Ideas: चाहे लड़का हो या लड़की, सगाई के बाद हर किसी के मन में कई तरह की सवाल चलते रहते हैं। हर कोई अपने पार्टनर को अच्छे से जानना चाहता है ताकि शादी के बाद किसी तरह की परेशानी सामने नहीं आए। एक समय था जब शादी से पहले लड़के और लड़की को मिलने की अनुमति नहीं होती थी, पर अब समय बदल गया है। आज के समय में घर वाले खुद कपल को बातचीत के साथ-साथ मिलने की अनुमति दे देते हैं, ताकि वो एक-दूसरे को अच्छे से जान सकें। सगाई के समय तो सभी घर वाले मौजूद होते हैं तो बातचीत होना तो बेहद मुश्किल होता है।



ऐसे में सगाई के बाद आप अपने होने वाले पार्टनर के साथ डेट पर जाकर उनसे बात कर सकते हैं। अपने होने वाले पार्टनर से मिलने जाते वक्त सवालों के साथ हर किसी के मन में ये संशय भी होता है कि वो किस रंग के कपड़े पहनें और कैसे तैयार हों। आपकी इसी परेशानी को दूर करने के लिए आज हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। आज के लेख में हम लड़के और लड़की दोनों के ही लिए ना सिर्फ बेस्ट रंग बताएंगे, बल्कि उन्हें तैयार होने का सही तरीका भी बताएंगे। 

Dressing Ideas for Women Know How to Get Ready to Your Fiance After Engagement
couple new - फोटो : istock

नीला रंग है सबसे बेस्ट

अगर आप पहली बार अपने होने वाले या होने वाले पार्टनर से मिलने जा रहे हैं तो नीला रंग आपके लिए बेस्ट है। चाहे लड़का हो या लड़की, हर किसी पर नीला रंग बेहद प्यारा लगता है। 

Dressing Ideas for Women Know How to Get Ready to Your Fiance After Engagement
black shirt - फोटो : istock

काले रंग को बना सकते हैं ऑप्शन

सगाई के बाद अगर आप अपने पार्टनर से मिलने जा रहे हैं तो काले रंग का आउटफिट कैरी कर सकते हैं। ये देखने में काफी क्लासी लगता है। दिन और रात दोनो के लिए ये परफेक्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dressing Ideas for Women Know How to Get Ready to Your Fiance After Engagement
Makeup - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लड़कियां रखें इस बात का ध्यान

अगर आप सगाई के बाद पहली बार अपने मंगेतर से मिलने जा रहीं हैं तो मेकअप काफी हल्का ही रखें। भड़कीले मेकअप से जितना हो सके दूरी बना लें। सादगी से आप अपने पार्टनर का दिल जीत सकती हैं। 

विज्ञापन
Dressing Ideas for Women Know How to Get Ready to Your Fiance After Engagement
grooming - फोटो : instagram

लड़के रखें इस बात का ध्यान

पहली बार अपने मंगेतर से मिलने जाते वक्त अपनी दाढ़ी को जरूर सेट करें। इतना ही नहीं आपके बाल भी अच्छे से सेट हों, ताकि आपका लुक स्टाइलिश लगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed