आजकल के समय में फैशन में आए दिन बदलाव होते रहते हैं। इसी बदलाव के चलते लोगों को कपड़ा खरीदने के लिए काफी सोचना पड़ता है। खासतौर पर बात करें महिलाओं की तो वो एक कपड़ा खरीदने से पहले कई बार सोचती हैं।
DIY Fashion: एक ही साड़ी को पहनकर हो गई हैं बोर तो इसका बॉर्डर निकालकर दोबारा करें इस्तेमाल
अगर आपके पास कई ऐसी साड़ियां हैं, जिसे आप पहनकर बोर हो गई हैं, तो हम आपको इसे दोबारा इस्तेमाल करने का तरीका बताने जा रहे हैं।
ब्लाउज में लगवाएं बॉर्डर
अगर आपके पास हैवी जरदोजी के वर्क वाली साड़ी है तो आप इसका बॉर्डर निकलवाकर अपने ब्लाउज में लगवा सकती हैं। बॉर्डर का इस्तेमाल ब्लाउज की स्लीव्स में किया जा सकता है। इसके साथ ही आप चाहें तो बैैक डिजाइन में भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
प्लेन साड़ी में लगाएं बॉर्डर
अगर आपके पास कोई प्लेन साड़ी है, जिसे आप खास बनाना चाहती हैं, तो पुरानी साड़ी के बॉर्डर को आप इस प्लेन साड़ी में लगा सकती हैं। इससे आपके साड़ी का लुक काफी बदल जाएगा।
प्लेन सूट में करें इस्तेमाल
अपने प्लेन सूट का लुक बदलने के लिए आप साड़ी के बॉर्डर का इस्तेमाल कर सकती हैं। साड़ी के बॉर्डर को आप स्लीव्स, नेक और बैक में लगवा सकती हैं।
दुपट्टे पर लगवाएं
साड़ी के इस बॉर्डर को आप अपने प्लेन या प्रिंटेड दुपट्टे के साथ कैरी कर सकती हैं। इससे आपके दुपट्टे का लुक एकदम से बदल जाएगा।