दीप्ति अंगरीश
Fashion Hacks: हर महिला, चाहे वह कामकाजी हो या गृहिणी, उसकी दिनचर्या सुबह से शाम तक भागदौड़ भरी ही रहती है। घर के कामों में फिर भी कोई आपकी मदद कर देता है, लेकिन तैयार आपको खुद ही होना पड़ता है, वह भी ज्यादा समय लगाए बिना।
आप चाहे कितनी भी व्यवस्थित क्यों न हों, कुछ न कुछ छूट ही जाता है और आप इस कम समय में उतनी सुंदर नहीं लग पातीं, जितना कि लगना चाहती हैं। ऐसे में न सही हेयर स्टाइल बन पाता है, न सही से मेकअप हो पाता है। वहीं कई बार कोई कपड़ा बहुत ढीला दिख रहा होता है तो कभी शर्ट के दो बटनों के बीच से स्किन झांक रही होती है।
मनोविज्ञान कहता है कि जब महिला-पुरुष अपने गेटअप में गड़बड़ी महसूस करते हैं तो उनका आत्मविश्वास भी डगमगा जाता है। ऐसे में आज की इस व्यस्त जीवन-शैली में आपको कुछ ब्यूटी हैक्स, जो कि मुसीबत के समय के लिए असरदार जुगाड़ होते हैं, जरूर जानने चाहिए, ताकि आप खुद को अच्छी तरह संवार सकें।
2 of 10
इन फैशन हैक्स से होगी जिंदगी आसान
- फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i
फैशन टेप : नहीं फिसलेंगे कपड़े
कई बार हाई नेकलाइन और शोल्डर लेंथ वाले कपड़ों से त्वचा झांकने लगती है। ऐसा जब ऑफिस या परिवार में बड़े-बुजुर्गों के बीच हो जाता है तो आंखें शर्म से नीची हो जाती हैं। तब यह समझ नहीं आता कि क्या करें, कैसे झांकती त्वचा को छिपाएं! ऐसी अजीब परिस्थितियों और मुसीबतों से बचने का उपाय है, डबल साडड वाली फैशन टेप।
यह सेलो टेप जैसे रोल में आती है और ट्रांसपेरेंट होती है। आपको यह ऑनलाइन या ऑफलाइन आसानी से मिल जाएगी। इस टेप रोल में आपको यह एक इंच के छोटे टुकड़ों में कटी मिल जाएगी, यानी काटने का कोई झंझट नहीं, बस जहां लगानी हो, आसानी से लगा लो।
3 of 10
इन फैशन हैक्स से होगी जिंदगी आसान
- फोटो : freepik
फिटकरी पेंसिल : सेफ्टी गैजेट
कई बार आईब्रो या अपर लिप्स पर शेविंग करते हुए, सेफ्टी पिन लगाते हुए या फिर अपने नाखून ही खुद को चुभ जाते हैं और आप चोटिल हो जाती हैं, जिसमें से कभी-कभी खून भी बहने लगता है।
मुसीबत तब ज्यादा बड़ी लगती है, जब ऐसा कुछ घर से बाहर हो। ऐसे समय में आपकी बेस्ट सेफ्टी गैजेट बनेगी छोटी-सी फिटकरी पेंसिल। इसे आप बाजार से या ऑनलाइन खरीद सकती हैं। यदि आपको फिटकरी वाली पेंसिल न मिले तो आप फिटकरी का छोटा टुकड़ा बैग में रख सकती हैं, जिसे लगाते ही खून बहना रुक जाएगा। फिटकरी रक्तवाहिनियों को सिकोड़ देती है और रक्तस्राव शीघ्रता से रुक जाता है।
4 of 10
इन फैशन हैक्स से होगी जिंदगी आसान
- फोटो : Freepik
हील कुशन : आराम ही आराम
हील्स पैरों को कितना परेशान करती हैं, आप अच्छी तरह जानती हैं। मगर इसमें भी दो राय नहीं कि ये कम हाइट वाली महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करती हैं। ऐसे में खूबसूरती को बढ़ाने और पैरों को आराम देने के काम आएगा हील कुशन। यह बेहद मुलायम और स्टिक-ऑन होता है।
आप इसको जूतों में भी जोड़ सकती हैं और अपनी हाइट में थोड़ा इजाफा कर सकती हैं। इसे पहनकर आप घंटों डांस फ्लोर की शान बन सकती हैं, वह भी बिना किसी परेशानी के।
5 of 10
इन फैशन हैक्स से होगी जिंदगी आसान
- फोटो : iStock
आईलैश : खूबसूरती की चमक
पूरा मेकअप करके के बाद जब आईलैश सही से कर्ल नहीं होती या फिर मस्कारा लगाते समय वह फैल जाए तो बहुत चिढ़ होती है। ऐसे में एक आसान हैक आपकी मदद करेगा।
इसके लिए आईलैश कर्लर को पलकों पर लगाएं, फिर थोड़ी पेट्रोलियम जैली या आईलैश कंडीशनिंग क्रीम को लेकर उसे अपनी पलकों पर लगाएं। फिर कर्लर को सामान्य तरीके से मोड़ दें। यह हैक न केवल कर्ल को आसानी से जोड़ने में मदद करता है, बल्कि आपकी पलकों को मस्कारा लगाने से पहले तैयार और सुरक्षित भी करता है।