Diwali Makeup Tips: दिवाली पूजा में दिखाना है खूबसूरत अंदाज तो ऐसे करें मेकअप, लुक दिखेगा सबसे प्यारा
अगर आप दिवाली के दिन अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो कुछ अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर मेकअप करें।
लिपस्टिक को करें हाइलाइट
आजकल लिपस्टिक को हाइलाइट करने का काफी ट्रेंड हैं। लड़कियां इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए अपने बाकी मेकअप को हल्का रखती हैं और लिपस्टिक डार्क रंग की लगाती हैं। इसकी वजह से उनके होंठ हाइलाइटेड लगते हैं। आप भी इस ट्रेंड को फॉलो करके अपने होंठों को हाइलाइट कर सकती हैं।
आई मेकअप हो प्यारा सा
यदि आपको लिपस्टिक हाइलाइट करना पसंद नहीं है तो अपनी आंखों पर ध्यान दें। आप चाहें तो विंग्ड आइलाइनर लगा सकती हैं। यदि लाइनर नहीं लगाना चाहतीं तो काजल लगाएं। काजल और लाइनर की वजह से आपकी आंखें प्यारी लगेंगी।
न्यूड मेकअप का है ट्रेंड
एक समय था, जब लड़कियों को चटक मेकअप पसंद आता है, लेकिन बदलते समय के साथ अब न्यूड मेकअप ट्रेंड में आ गया है। इस ट्रेंड में लिपस्टिक से लेकर आईशैडो तक न्यूड रंग का ही इस्तेमाल होता है। डार्क रंग के कपड़ों के साथ न्यूड मेकअप अच्छा लगता है।
ग्लॉसी मेकअप दिखेगा प्यारा
यदि आपको ग्लॉसी मेकअप पसंद है तो सोनारिका के इस लुक से टिप्स लें। इसके लिए आपको ब्लश और हाइलाइटर के साथ लिपस्टिक भी ग्लॉसी ही इस्तेमाल करें। ये आपके लुक को खूबसूरत बनाने में मदद करेगी।