Diwali 2025 Outfit Ideas: दिवाली सिर्फ रौशनी और पूजा का पर्व नहीं है, बल्कि ये फैशन और स्टाइल दिखाने का भी बेहतरीन मौका होता है। यही वजह है कि हर कोई चाहता है कि वो इस खास दिन पर सबसे खास और अलग दिखे। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के साथ इस दिवाली कुछ नया और ट्रेंडी करना चाहते हैं, तो मैचिंग आउटफिट्स एक परफेक्ट आइडिया है।
दरअसल, आजकल कपल्स एक-दूसरे के साथ कॉर्डिनेटेड कपड़े पहनकर न सिर्फ सोशल मीडिया पर छा जाते हैं, बल्कि अपनी बॉन्डिंग और स्टाइल को भी खूबसूरती से जाहिर करते हैं। ट्रेडिशनल वियर में ट्विनिंग करते हुए कपल्स फेस्टिव सीजन में एक नया ट्रेंड सेट कर रहे हैं।
चाहे वो साड़ी और कुर्ता हो या फिर इंडो-वेस्टर्न गेटअप, मैचिंग कपड़े पहनकर आप इस दिवाली सभी की नजरों का केंद्र बन सकते हैं। यहां हम आपको कपल्स के लिए कुछ शानदार मैचिंग आउटफिट आइडियाज दे रहे हैं, जो इस साल ट्रेंड में हैं।
2 of 5
पहला लुक
- फोटो : instagram
पहला लुक
अगर आपके पास अलग अलग रंग के कपड़े हैं तो वो भी आजकल काफी ट्रेंड में हैं। यानि कि अगर आप डार्क रंग का लहंगा पहन रहीं हैं तो अपने पार्टनर को हल्के रंग के कपड़े पहनाएं। जैसे कि अनुष्का षर्मा ने मल्टीकलर लहंगा पहना है और विराट कोहली ने सफेद रंग का आउटफिट
3 of 5
दूसरा लुक
- फोटो : instagram
दूसरा लुक
लाइट रंग आजकल काफी चलन में हैं। ऐसे में आप यदि चाहें तो इस तरह का कॉम्बिनेशन बनाकर तैयार हो सकते हैं। खुद लाइट रंग का लहंगा पहनकर अपने पार्टनर को भी इसी तरह का लाइट रंग का कुर्ता पायजामा पहनाएं। अपने इस लुक के साथ हेयर स्टाइल और एक्सेसरीज अवश्य एड करें, वरना लुक फीका लगेगा।
4 of 5
तीसरा लुक
- फोटो : instagram
तीसरा लुक
बहुत से लोगों को लाइट रंग नहीं पसंद आता है, तो ऐसे लोगों के लिए ये अच्छा विकल्प है। इसमें आपको मैचिंग का लहंगा पहनना है। यानी कि जैसे अगर आप नीले रंग का लहंगा पहन रही हैं तो अपने पार्टनर को भी नीले रंग का कुर्ता पहनाएं और सफेद रंग की पायजामी। इससे आपका लुक भी प्यारा दिखेगा।
5 of 5
चौथा लुक
- फोटो : instagram
चौथा लुक
सबसे आखिर में नजर डालते हैं इस सिंपल लुक पर तो यदि आप सिंपल लेकिन क्लासी लुक कैरी करना चाहते हैं तो सोनाक्षी और जहीर के इस लुक से टिप्स लें। इसमें सोनाक्षी ने तो फ्लोरल प्रिंट का कुर्ता-पायजामा पहना है, तो वहीं जहीर ने इंडो वेस्टर्न टाइप का आउटफिट कैरी किया है।