फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2019: मेटल ज्वेलरी से है आपको एलर्जी तो इस दिवाली पहनें कागज की ज्वेलरी

Sun, 27 Oct 2019 08:50 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 27 Oct 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2019 festive season grab eyeballs with paper jewellery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

त्योहारों के मौसम में महिलाओं की बस एक ही चाह होती है कि वो सुंदर दिखे। सुंदर दिखने के लिए महिलाएं मेकअप के अलावा ज्वेलरी पहनती हैं। लेकिन कई लोगों को मेटल ज्वेलरी से एलर्जी होती है, जिस वजह से वो इन ज्वेलरी को नहीं पहन सकती हैं। आज हम आपको कागज से बने ज्वेलरी के बारे में बता रहे हैं जो मेटल ज्वेलरी से होने वाली समस्या का समाधान बन सकती है। आइए जानते हैं कागज से बने ज्वेलरी के खूबियों के बारे में...

Diwali 2019 festive season grab eyeballs with paper jewellery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कुछ महिलाओं की स्किन सेंसटिव होती है जिस वजह से वो मेटल से बनी ज्वेलरी नहीं पहन सकती हैं। बता दें कि कागज से बने ज्वेलरी में हाथ के कंगन,गले का हार, ब्रोच, कान के आभूषण आदि सब उपलब्ध हैं। इन ज्वेलरी को पहनने से कोई एलर्जी नहीं होती है। कागज के अलावा इन ज्वेलरी में क्रिस्टल, कुंदन, स्वारोव्स्की, मनकों आदि का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसकी खूबसूरती बढ़ जाती है।

Diwali 2019 festive season grab eyeballs with paper jewellery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कागज की ज्वेलरी को रिसाइकिल किए गए कागजों से भी आसानी से बनाया जा सकता है, जिससे कागज की भी बचत होती है। यह ज्वेलरी वजन में हल्की होती है और इनका दाम भी कम होता है। अगर आप इसे पहनते-पहनते होर हो गई हैं तो आसाना से फेंक सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2019 festive season grab eyeballs with paper jewellery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कागज से बनी ज्वेलरी पहनने के बाद आपको अपने मेकअप का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। मिलते-जुलते रंग की ज्वेलरी के साथ अपने होंठ पर मार्सला, चेरी लाल, कीनू आदि रंगों की लिपस्टिक लगा सकती हैं।

विज्ञापन
Diwali 2019 festive season grab eyeballs with paper jewellery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आंखों पर आप सफेद लाइनर का प्रयोग कर सकती हैं या आप ज्वेलरी से मिलते-जुलते रंग जैसे खाकी, गहरा हरा, फिरोजी नीला आदि रंगों का आई शैडो का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा करने से आपका मेकअप अच्छा दिखेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed