छोटे पर्दे की चहेती एक्ट्रेस में से एक दिव्यांका त्रिपाठी अक्सर ही फैंस के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। जिसमे उनका खूबसूरत और क्लासी लुक नजर आता है। बिना ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरों के दिव्यांका फैंस की चहेती हैं। वहीं देसी अटायर और स्टाइल के मामले में वो किसी मामले में कम नही हैं।
2 of 5
दिव्यांका त्रिपाठी
- फोटो : instagram
अभी पिछले दिनों ही पति विवेक दहिया के साथ वेकेशन मना रहीं दिव्यांका अपनी पूल साइड तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा की है। वहीं इस बार उनका स्टाइलिश लुक वेस्टर्न कपड़ों में फैंस को देखने को मिला। जिसे देख यूजर्स तारीफ के पुल बांध रहे हैं।
3 of 5
दिव्यांका त्रिपाठी
- फोटो : instagram
दिव्यांका कुर्ते और लॉन्ग गाउन को छोड़ इस बार शार्ट ड्रेस को पहने नजर आईं। मिसेज दहिया ने डेनिम ब्लू कलर की ड्रेस पहनी थी। जिस पर सफेद रंग के पोल्का डॉट बने हुए थे। वहीं इस ड्रेस की एस्मेट्रिक हेमलाइन के साथ बेल स्लीव इसे स्टाइलिश दिखाने के लिए काफी थी।
4 of 5
दिव्यांका त्रिपाठी
- फोटो : instagram
दिव्यांका ने इस ड्रेस में एक और तस्वीर साझा की है। जिसमे वो सनकिस्ड तस्वीर में प्यारी लग रही हैं। मिनिमम मेकअप, रेड लिप्स और खुले स्ट्रेट बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी दिख रहे हैं। दिव्यांका की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि दिल तो ले ही लिया है अब जान लेकर मानोगे क्या?
5 of 5
दिव्यांका त्रिपाठी
- फोटो : instagram
वैसे ये पहला मौका नही है जब दिव्यांका की वेस्टर्न ड्रेस वाली तस्वीरों को इतना प्यार मिल र रहा है। कुछ दिनों पहले भी जब वो ऐसी तस्वीरें साझा करती हैं तो फैंस और तस्वीरों की डिमांड करने लगते हैं।