मॉडल और एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार एक बार फिर शूटिंग के लिए तैयार हैं। टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला एक बार फिर अपने काम पर लौट आई है। लॉकडाउन के बाद से ही सितारे धीरे-धीरे काम करना शुरू कर चुके हैं। दिव्या खोसला भी शूटिंग के सिलसिले में बेहद खूबसूरत आउटफिट में रेडी हुई हैं। जिसका लुक तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम पर भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
2 of 5
divya khosla kumar
- फोटो : instagram
इंस्टाग्राम पर एक्टिव दिव्या अपने खूबसूरत लुक की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। फिर वो चाहे अवॉर्ड फंक्शन का लुक हो या फिर एथिनिक। 38 साल की दिव्या स्टाइल के मामले में हमेशा एक कदम आगे रहती हैं। पिछले दिनों पिंक कलर की शार्ट स्कर्ट और टॉप में स्पॉट हुई दिव्या काफी ग्लैमरस नजर आईं थी। वहीं एक बार फिर उनका एथिनिक लुक सुर्खियों में है।
3 of 5
divya khosla kumar
- फोटो : instagram
दरअसल, शूटिंग के सिलसिले में स्पॉट हुईं दिव्या ने पीले रंग का रेशमी थ्रेडवर्क का लहंगा कैरी किया है। जिसके साथ नूडल स्ट्राईप ब्लाउज और मैचिंग की चुनरी के साथ टीमअप किया गया है। वहीं बात करें एक्सेसरीज की तो पर्ल चोकर नेकपीस और बालों में गजरा लगाए दिव्या किसी नई दुल्हन से कम नहीं लग रहीं।
4 of 5
divya khosla kumar
- फोटो : instagram
वहीं बात करें मेकअप की तो पिंक लिप्स और स्टेटमेंट आईब्रो के साथ विंग्ड आईलाइनर में दिव्या पोज देती नजर आ रही हैं।
5 of 5
divya khosla kumar
- फोटो : instagram
वैसे दिव्या अक्सर ही अपने एथिनिक लुक से फैंस की तारीफ बटोरती हैं। गणेश उत्सव के मौके पर भी वो पीले रंग के खूबसूरत शरारे में नजर आईं थी। गोटा वर्क शरारे के साथ हाफ स्लीव के साथ दिव्या तैयार थीं। वहीं बालों में जूड़ा और गोल्डन झुमके के साथ इस लुक को कंप्लीट किया गया था। जिसमें वो हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं। वहीं दिव्या के ये दोनों लुक फेस्टिव और वेडिंग सीजन के लिए परफेक्ट फैशन गोल हैं। जिसे लड़कियां आसानी से कॉपी कर सकती हैं।