बीटाउऩ एक्ट्रेस अक्सर ही अपने ग्लैमरस लुक से फैंस को इंप्रेस करती हैं। अपने कमाल के फैशन सेंस और स्टाइल की वजह से वो हर किसी के दिल में जगह बना लेती हैं। इसी लिस्ट में शामिल है दिशा पाटनी। जिनका बोल्ड लुक और स्टाइलिश अपीयरेंस हमेशा ही टॉक ऑफ द टाउन रहता है। सोशल मीडिया पर साझा उनकी तस्वीर इन दिनों वायरल हो रही है।
2 of 5
दिशा पाटनी
- फोटो : Insatagram- @dishapatani
दरअसल, इन दिनों दिशा पाटनी हर किसी की चहेती बनीं हुई हैं। सलमान खान के साथ फिल्म राधे में उनका ग्लैमरस लुक सबका ध्यान खींच रहा है। बोल्ड नेकलाइन से लेकर शार्ट्स तक में दिशा काफी हॉट अंदाज में पर्दे पर दिख रही हैं। वहीं दूसरी तरफ दिशा की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है।
3 of 5
disha patani
- फोटो : instagram
इंस्टाग्राम पर दिशा की इन तस्वीरों में उनका हॉट लुक नजर आ रहा है। गुलाबी रंग की शार्ट ड्रेस में दिशा कमाल नजर आ रही हैं। वहीं बस्टियर डिजाइन और साथ में लगे कॉर्सेट से उनकी टोंड फिगर फ्लांट हो रही है। कर्ली बाल और पिंक लिप्स उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम कर रहे हैं।
4 of 5
disha patani
- फोटो : instagram
यहीं नहीं फिल्म में उनका लुक इतना हॉट है कि उसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। लाल रंग के को-आर्ड सेट में दिशा का लुक फैंस को दीवाना बना रहा है। क्रॉप टॉप जिस पर फ्रंट नॉट डिजाइन बनी है। वहीं डीप नेकलाइन और बेल स्लीव के साथ शार्ट स्कर्ट मैच की गई है। जिसमे उनके टोंड लेग फ्लांट हो रहे हैं।
5 of 5
राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई
- फोटो : राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई
बता दें कि दिशा पाटनी फिल्म राधे में सलमान खान के अपोजिट नजर आएंगी। जिसका ट्रेलर फैंस का ध्यान खींच रहा है।