Dhanteras 2024 Shopping: दिवाली पांच दिनों का त्योहार होता है, जिसकी शुरुआत धनतेरस के दिन से होती है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी के साथ धन के देवता कुबेर की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन भगवान की पूजा करने के साथ-साथ सोने-चांदी के आभूषण खरीदने का भी विधान है।
धनतेरस का त्योहार कार्तिक त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 29 अक्तूबर, मंगलवार को सुबह 10:32 मिनट पर होगी और इसका समापन 30 अक्तूबर को दोपहर 01:15 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, 29 अक्तूबर 2024 को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा।
अगर इस धनतेरस आप सोने या चांदी के आभूषण खरीदने वाले हैं तो अपना पैसा निवेश करने से पहले जान लीजिए कि इन दिनों कैसी ज्वेलरी ट्रेंड में है? यहां हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन की ज्वेलरी दिखाने जा रहे हैं, जिनको देखकर आप खरीदारी कर सकते हैं।
2 of 7
धनतेरस 2024
- फोटो : instagram
टेंपल ज्वेलरी
आजकल महिलाएं पूजा-पाठ और शादी-विवाह के समय टेंपल ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं। ये देखने में काफी क्लासी लगती है। इस तरह की ज्वेलरी पहनने से लुक काफी खूबसूरत दिखता है। इसके साथ आपको कोई और ज्वेलरी पहनने की जरूरत नहीं होती है। तो अगर आपका बजट ज्यादा है तो इसे खरीदें।
3 of 7
धनतेरस 2024
- फोटो : instagram
हल्का नेकलेस
आजकल लड़कियों को हल्के नेकलेस पहनना पसंद आते हैं। इस तरह के नेकपीस साड़ी के साथ बेहद खूबसूरत लगते हैं। ऐसे में बिना सोचे आप इस तरह का नेकलेस अपने लिए खरीदें। इसके साथ हल्के-हल्के ईयररिंग्स भी आते हैं वो जरूर खरीदें।
4 of 7
धनतेरस 2024
- फोटो : instagram
कंगन का सेट
इस तरह के कंगन का सेट देखने में खूबसूरत लगता है। ऐसे गोल्ड के कंगनों में डायमंड जड़े होते हैं, जिसकी वजह से इनका लुक बेहद प्यारा लगता है। ऐसे में आप भी इस तरह के कंगन अपनी पत्नी या मां के लिए खरीद सकते हैं। महिलाएं भी अपने लिए इसकी खरीदारी कर सकती हैं।
5 of 7
धनतेरस 2024
- फोटो : instagram
भारी अंगूठी
अगर अंगूठी पहनने का मन है, तो भारी सी अंगूठी खरीदें। सोने की अंगूठी देखने में बेहद खूबसूरत लगती है लेकिन अगर इसपर हीरा जड़ा हो तो इसकी खूबसूरती कई गुना और बढ़ जाती है। ऐसे में अगर बजट ज्यादा है तो ऐसी ही अंगूठी का चयन करें।