{"_id":"5bf659f9bdec2267b36ad0ad","slug":"deepika-padukone-bangalore-reception-look-trolled-users-lashes-out-at-designer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका के लुक से नाखुश हैं फैंस, इस डिजाइनर को कहा- 'नकलची कहीं के, कुछ तो नया कर'","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
दीपिका के लुक से नाखुश हैं फैंस, इस डिजाइनर को कहा- 'नकलची कहीं के, कुछ तो नया कर'
Thu, 22 Nov 2018 01:49 PM IST
Prateek Ranjan
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Prateek Ranjan
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone look
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के चर्चे हर तरफ हैं, लेकिन उससे भी कई ज्यादा चर्चा दोनों के कपड़ों को लेकर हो रही है। दोनों ने अपनी शादी में सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर सब्यासाची द्वारा डिजाइन किये आउटफिट पहने थे, जिसमें दोनों ही बहुत प्यारे लग रहे थे। आपको बता दें, ब्राइडल कलेक्शन के लिए सब्यासाची ऐसा नाम है जिसका सपना हर लड़की देखती है कि अगर वो दुल्हन बने तो सब्यासाची क्रिएशन ही पहने।
deepika ranveer
- फोटो : file photo
दीपिका भी हमेशा से अपनी शादी में सब्यासाची द्वारा डिजाइन कपड़े ही पहनना चाहती थीं। कई बार वह अलग अलग जगह पर इस बात का जिक्र करती रहती थी। वोग बीएफएफ में जब वह अपनी बहन के साथ पहुंची थी तो शो के दौरान उन्होंने बताया था कि अपनी शादी में वह सब्यासाची से कपड़े डिजाइन कराना चाहती हैं। इसके बाद नेहा धूपिया के शो में भी जब उनसे पूछा गया था कि शादी के लिए किस डिजाइनर को चुनेंगी मनीष मल्होत्रा या सब्यासाची मुखर्जी तो दीपिका ने बिना देरी कर सब्यासाची का नाम लिया था।
deepika, ranveer
- फोटो : social media
अपनी शादी के दिन ही नहीं दीपिका के शादी के बाद एयरपोर्ट से लेकर रिसेप्शन के जो लुक सामने आए हैं सभी में वह सब्यासाची के आउटफिट्स और ज्वैलरी में ही नजर आईं। बता दें, सबसे पहले सब्यसाची अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के समय चर्चा में आए थे। अनुष्का ने अपनी शादी में उनका डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था, जिसे तैयार करने के लिए 32 दिन में 67 कारीगरों ने काम किया था। उनका पिंक लहंगा बहुत दिनों तक खबरों में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone look
- फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर लोग दीपिका के एक के बाद एक आ रही तस्वीरों में उनके लुक की काफी सराहना कर रहे हैं, वहीं बहुत सारे लोग उनके लुक से नाखुश हैं। सोशल मीडिया पर लोग अनुष्का के लुक से दीपिका के लुक की तुलना करते हुए डिजाइनर सब्यासाची को खरी खोटी सुना रहे हैं। लोगों ने दीपिका के लुक की अनुष्का के लुक के साथ कोलाज बनाकर तमाम तस्वीरें भी शेयर की हैं।
विज्ञापन
deepika padukone look
- फोटो : instagram
एक यूजर ने सब्यासाची को कमेंट कर लिखा- 'अनुष्का जैसे साड़ी पहना दी ठीक है, कम से कम हेयरस्टाइल तो बदल सकते थे, दीपिका के इतने प्यारे बाल हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'मुझे नहीं समझ आता आपको दीपिका से क्या दुश्मनी है, जो आपने उसके लिए इतने बोरिंग डिजाइन बनाए। आपने अनुष्का के लिए अच्छे कपड़े डिजाइन किए थे, लेकिन इस बार हमने निराश किया है।' एक ने कमेंट किया- 'दीपिका इतनी सुंदर है आपको उनकी खूबसूरती को निखारना था न की अनुष्का को कॉपी कराना था।'