दीपिका पादुकोण ने हाल ही में Elle इंडिया के लिए जबरदस्त फोटोशूट कराया जिसके लिए वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फोटोशूट में दीपिका रेट्रो लुक में नजर आई और उनके ड्रेसेस, हेयरस्टाइल से लेकर मेकअप ने सबका दिल जीत लिया। अब Elle India ने दीपिका एक वीडियों शेयर किया, जिसमें उन्होंने दीपिका को 5 ब्यूटी चैलेंज दिए थे।
सोशल मीडीया पर दीपिका के ये ब्यूटी चैलेंज का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें पहला चैलेज मिला था कि पर्पल मेकअप लगाना था और इसे आई और लिप्स पे इस्तेमाल नहीं करना था। इसमें दीपिका ने पर्पल लिप्सटिक को चीक्स पर लगा कर इस चैलेंज को बखूबी पूरा किया। दीपिता ने बताया कि कैसे उनकी मां स्कूल टाइम में उन्हें लिप्सटिक से ब्लश लगाती थी।
इसके बाद दूसरे चैलेंज में उन्हें बालों की एक्ससरी को यूज करना था। तो इसको भी दीपिका ने बड़े क्रिएटिविटी के साथ पूरा किया। तीसरा चैलेंज में उन्हें कई तरह के फेस योगा पोस्चर करने थे। जिसके बाद दीपिका ने कई तरह के योग पोस्चर किए। जो काफी फनी थे और इन्हें देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
इसके बाद दीपिका का चौथा चैलेंज था सेल्फी चैलेंज, जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने कई फिल्टर का इस्तेमाल कर क्यूट तरीके से पूरा किया। दीपिका का आखिरी चैलेंज था कि उन्हें बाएं हाथ से आईलाइनर लगाना था। दीपिका ये चैलेंज पूरा कर पाती हैं या नहीं इसके लिए देखें वीडियो।