बॉलीवुड की हसीनाएं अक्सर ही एयरपोर्ट पर और कैजुअल लुक के लिए जिम वियर को पहनना पसंद कर रही हैं। पिछले एक साल से बॉलीवुड की एक्ट्रेस अक्सर ही कंफर्टेबल और फैशनेबल लुक के लिए जिम वियर को पहन रही हैं। वहीं ये कपडे इतने आरामदायक हैं कि कोई भी लड़की आसानी से इसे कॉपी कर सकती हैं। करीना कपूर से लेकर दीपिका पादुकोण तक अक्सर ही जिम वियर को पहने नजर आ जाती हैं।
2 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : Instagram
बॉलीवुड हसीनाएं अक्सर ही एयरपोर्ट पर जॉगर्स और स्पोर्ट शूज के साथ स्पॉट होती हैं। जिनसे आसानी से फैशन इंस्पिरेशन ली जा सकती हैं। करीना कपूर दो बच्चों की मां होने के बाद एक बार फिर पुराने शेप में लौट आई हैं। इसी के साथ ही वो स्पोर्ट्स वियर को प्रमोट करते दिखती हैं।
3 of 5
anushka sharma
- फोटो : instagram
कंफर्टेबल और स्टाइलिश दिखने के लिए अक्सर ही बीटाउन गर्ल्स को इस वियर में देखा जाता है। दीपिका पादुकोण ज्यादातर को-आर्ड सेट में एयरपोर्ट पर दिख चुकी हैं। इसके साथ ही वो कैजुअल आउटिंग के लिए भी जिम वियर कैरी करती हैं। अनुष्का शर्मा भी कंफर्ट और स्टाइल के लिए जिम वियर को पहनती हैं।
4 of 5
ananya panday
- फोटो : instagram
वहीं नई नवेली एक्ट्रेस में शामिल सारा अली खान, अनन्या पांडे जिम वियर के साथ क्यूट लुक फ्लांट करती हैं। सारा अली खान ज्यादातर मौकों पर शार्ट्स के साथ दिखती हैं। वहीं अनन्या पांडे का जिम वियर अक्सर दिखता है। वैसे इन एक्ट्रेस को देखकर लड़कियां भी जिम वियर को पहनती दिख जाती हैं। ये कपड़े आरामदायक होने के साथ ही हर रेंज में बाजार में मिल जाते हैं। एक्ट्रेस के लुक को कॉपी कर अब लड़कियां इसे पहन क्लब और डे आउटिंग के लिए भी पहनती दिख रही हैं।
5 of 5
disha patani
- फोटो : instagram
वहीं दूसरी तरफ अब जींस की बजाय जॉगर्स ज्यादा चलन में है। वैसे बीटाउन एक्ट्रेस जिम वियर के साथ भी ग्लैमरस दिखती हैं। अक्सर ही स्पोर्ट्स ब्रा के साथ जॉगर्स और जैकेट पहने उनका एयरपोर्ट लुक नजर आ जाता है।