महिलाएं खुद को आकर्षक दिखाने के लिए काफी सारे लुक्स को ट्राई करती हैं। लेकिन प्लस साइज महिलाएं अपने लुक्स को लेकर ज्यादा परेशान रहती हैं। उन्हें लगता है कि जो वो पसंद कर रही हैं। क्या उन पर अच्छा लगेगा? हालांकि प्लस साइज होना कोई बुराई नही है। बस खुद पर कॉन्फिडेंस होना जरूरी है। जिससे कि आप हर कपड़े में कंफर्टेबल महसूस करें। अगर आप किसी खास ड्रेस को पहनना चाहती हैं तो मन को समझाने की जरूरत नही है। बस उस ड्रेस को पहनने का सही तरीका पता होना चाहिए।
2 of 6
plus size fashion
- फोटो : instagram
प्लस साइज की हैं तो खुद को ऐसे ही किसी कपड़े में डाल लेने की बजाय सही तरीके से स्टाइल करें। ऐसे कपड़ों का चुनाव करें जिसमे आप आकर्षक दिखें। फिर देखिए कैसे हर कोई आपकी खूबसूरती की तारीफ करेगा। मोटे होने का ये मतलब कतई नही है कि आप ढीले-ढाले कपड़े पहनें। जब भी कपड़ों की शॉपिंग करने जाए तो बस इन छोटी बातों को ध्यान में रखें।
3 of 6
plus size fashion
- फोटो : instagram
इंडियन वियर चुनें या फिर वेस्टर्न वियर। हमेशा ऐसे कपड़ों को चुनें। जिनमें मिनमम डिजाइन बनी हो। साथ ही प्रिंट का पैटर्न काफी छोटा हो। अगर रेडीमेड कपड़े चुन रही हैं तो ऐसे आउटफिट जिनकी स्लीव लूज डिजाइन की हो उसे चुनें। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि स्लीव्स पर बहुत ज्यादा डिजाइन या काम ना हों। सिंपल लूज फिटेड स्लीव ही आकर्षक दिखने के लिए काफी होती है। वहीं अगर आप स्ट्रिप्स या लाइनिंग डिजाइन चुन रही हैं तो वर्टीकल स्ट्रिप्स को ही चुनें।
4 of 6
plus size fashion
- फोटो : instagram
फैब्रिक का रखें ध्यान
कपड़े खरीदते समय हमेशा फैब्रिक को ध्यान में रखें। अपने साइज के हिसाब से ऐसे फैब्रिक को चुनें जो बॉडी पर पूरी तरह से फिट बैठ जाए। ऐसे फैब्रिक स्लिम होने का भी इल्यूशन देते हैं। बहुत फ्लपी जैसे ऑर्गंजा. टिश्यू या टाइट कॉटन के फैब्रिक को ना चुनें। बल्कि इसकी बजाय शिफॉन, चंदेरी, लूज कॉटन, सैटिन जैसे सॉफ्ट फैब्रिक को चुनें।
5 of 6
प्लस साइज अभिनेत्रियां
- फोटो : Social Media
कपड़े की डिजाइन ना हो ऐसी
अगर आपकी बॉडी कंधे के पास से चौड़ी है तो कभी भी चौड़े नेकलाइन डिजाइन के कपड़ें ना चुनें। इसकी बजाय स्लीक वी नेक या स्केवअर नेकलाइन को चुनें। इससे आपका लुक स्लिम दिखेगा।