Christmas Day 2023: क्रिसमस एक ऐसा त्योहार है, जिसे दुनिया भर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। ये खास दिन साल के अंत में यानी कि 25 दिसंबर के दिन आता है। इसे साल का सबसे बड़ा आखिरी त्योहार भी कहा जाता है। ऐसे में इसकी तैयारी कई-कई दिनों पहले से ही शुरू हो जाती है।
क्रिसमस के दिन लोग अपने-अपने घरों में पार्टी का आयोजन भी करते हैं। इसको लेकर लड़कियां पहले से ही शॉपिंग शुरू कर देती हैं, लेकिन क्रिसमस का त्योहार महीने के अंत में आता है। ऐसे में ये जरूरी तो नहीं, कि हर कोई नए कपड़े खरीद ही पाए। बहुत से लोग तो समय के अभाव में भी शॉपिंग करने नहीं जा पाते हैं।
ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने पुराने कपड़ों को ही नए तरीके से कैरी कर सकती हैं। इन टिप्स को अपनाने के बाद आपको नए कपड़े खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। तो चलिए देर ना करते हुए आपको भी ये टिप्स बताते हैं।
2 of 6
Christmas Day 2023
- फोटो : instagram
ड्रेस को ऐसे करें कैरी
क्रिसमस के समय काफी सर्दी पड़ती है, ऐसे में आप अपनी किसी ऐसी शॉर्ट ड्रेस को ब्लेजर के साथ कैरी कर सकती हैं, जो गर्मियों के हिसाब से है। इससे आपको नई ड्रेस खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी, और आपका लुक स्टाइलिश भी दिखेगा।
3 of 6
Christmas Day 2023
- फोटो : instagram
ओवर साइज स्वेटर
अगर आपके पास ऐसा ओवर साइट स्वेटर नहीं है तो आप अपने भाई का स्वेटर कैरी कर सकती हैं। ओवर साइज स्वेटर को आप ड्रेस की तरह कैरी कर सकती हैं। इसके साथ अगर आप बूट्स पहनेंगी तो ये आआपको एकदम परफेक्ट लुक देगा।
4 of 6
Christmas Day 2023
- फोटो : instagram
ब्लेजर
आजकल ब्लेजर काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप डेनिम शॉर्ट्स या टाइट्स के साथ ब्लेजर कैरी कर सकती हैं। इसके साथ आप स्पोर्ट्स शूज भी पहनकर अपना जलवा दिखा सकती हैं।
5 of 6
Christmas Day 2023
- फोटो : pexel
क्रॉप टॉप और जींस
अगर आप पार्टी में ग्लैमरस लुक कैरी करना चाहती हैं तो क्रॉप टॉप और जींस के साथ डेनिम जैकेट कैरी करें। डेनिम जैकेट लगभग हर लड़की के पास होती है। इसे पहनते वक्त पूरी तरह से बंद ना करें। इससे आपकी क्रॉप टॉप भी अच्छे से दिखाई देगी।