साड़ी पारंपरिक परिधान होने के साथ ही हर मौके पर फिट बैठता है। बस मौके और समय के हिसाब से सही डिजाइन और कपड़े की साड़ी का चुनाव किया जाए। पार्टी से लेकर ऑफिस मीटिंग तक के लिए अलग पैटर्न और फैब्रिक की साड़ी को चुन आप परफेक्ट नजर आ सकती हैं। अगर आप किसी कैजुअल आउटिंग पर जा रही हैं या फिर डिनर डेट पर जा रही हैं तो साड़ी के साथ एक्सपेरिमेंट किया जा सकता है। इन दिनों शियर फैब्रिक की साड़ी का ट्रेंड काफी ज्यादा है। जिसे पहन आप स्टाइलिश नजर आएंगी। वहीं अगर आप दोस्त की शादी में सबसे अलग लुक चाहती हैं तो ये साड़ियां बिल्कुल परफेक्ट लुक देंगी।
आज का फैशन: महीन धागों से तैयार इन साड़ी को करें अपनी वॉर्डरोब में शामिल, दिखेंगी स्टाइलिश
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन