Chaitra Navratri Special Mehndi: हिंदू धर्म में मेहंदी का काफी महत्व माना जाता है। खासतौर पर जब शादी-विवाह या त्योहार आता है कि हिंदू धर्म की महिलाएं अपने हाथों में खूबसूरत से खूबसूरत मेहंदी रचाती हैं। ऐसे में अब जब बारी माता रानी के सबसे खास त्योहार चैत्र नवरात्रि की है तो मां दुर्गा के स्वागत में हाथों पर मेहंदी लगाना तो बनता है।
इसी के चलते आज हम यहां आपको कुछ ऐसी खूबसूरत मेहंदी की डिजाइन दिखाएंगे, जिसे आप आसानी से अपने हथेली पर लगा सकती हैं। नीचे दी गई मेहंदी की डिजाइनों से टिप्स लेकर आप अपने हाथों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकती हैं।
2 of 6
ट्रेडिशनल देवी मेहंदी डिजाइन
- फोटो : instagram
ट्रेडिशनल देवी मेहंदी डिजाइन
यदि आप पांरंपरिक मेहंदी को अपने हाथों पर रचाना चाहती हैं तो उसके लिए मां दुर्गा की तस्वीर बनाएं। हाथ पर मां दुर्गा की फोटो बनवाने के बाद आपके हाथ भी काफी खूबसूरत लगेंगे। इसके लिए ये जरूरी नहीं हैं कि आप माता रानी के स्वरूप की पूरी फोटो हथेली पर बनाएं, उसकी जगह आप प्रतिकात्मक तस्वीर भी बना सकती हैं। प्रतीकात्मक फोटो में भी मां की झलक देखने में अच्छी लगेगी।
3 of 6
हाथ में बनाएं त्रिशूल
- फोटो : instagram
हाथ में बनाएं त्रिशूल
आप चाहें तो इस तरह से अपनी हथेली पर त्रिशूल बना सकती हैं। मां के चेहरे की झलक के साथ जब आप हाथ में त्रिशूल बनाएंगी तो ये देखने में अच्छा लगेगा। इसके लिए आप चाहें तो लाल रंग वाली मेहंदी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
4 of 6
भरे हाथ मेहंदी
- फोटो : instagram
भरे हाथ मेहंदी
यदि आपको भरे हाथ मेहंदी लगाना पसंद है तो अपने शौक को चैत्र नवरात्रि में पूरा करें। भरे हुए हाथ में मेहंदी लगाकर आपका अंदाज प्यारा लगेगा। खासतौर पर यदि शादी के बाद ये आपकी पहली नवरात्रि है तो इस तरह की भरे हाथ मेहंदी आप अपने हाथों पर लगा सकती हैं।
5 of 6
मंडाला आर्ट मेहंदी
- फोटो : instagram
मंडाला आर्ट मेहंदी
आजकल इस तरह की मेहंदी काफी ट्रेंड में है। एक तो ये काफी जल्दी लग जाती है, साथ ही में ये देखने में भी प्यारी लगती है। ऐसे में आप चाहें तो ऐसी मंडाला आर्ट वाली मेहंदी अपनी हथेली पर रचा सकती हैं। इस मेहंदी में आपको बीच में मंडाला आर्ट बनानी है और उंगलियों पर अलग सी डिजाइन बनानी है।