Chaitra Navratri 2023 : नवरात्रि के नौ दिन हर कोई पूरे सच्चे मन के साथ मां दुर्गा की पूजा -अर्चना करता है। लोगों के घरों में तरह-तरह की सजावट होती है। लोग अपने घरों में कलश स्थापना करते हैं। कई जगह को कलश स्थापना काफी बड़े स्तर पर की जाती है। यहां पंडाल लगाए जाते हैं। हर नौ दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। नवरात्रि के इन नौ दिनों को किसी उत्सव की तरह ही मनाया जाता है।
कहा जाता है कि माता को रानी को श्रृंगार बेहद पसंद होता है। ऐसे में महिलाएं पंडालों में पूरी तरह से सज-धज के ही जाती हैं। ऐसी मान्यता है कि माता के सामने अच्छे से तैयार होकर जाने से वो प्रसन्न होती हैं। इसी के चलते आज हम आपको नवरात्रि पर तैयार होने के कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आपको खूबसूरत लुक मिलेगा। इसके लिए आपको बस कुछ टिप्स फॉलो करने पड़ेगें। अगर आप मां दुर्गा की पूजा में तैयार होकर जाएंगी तो लोग भी आपकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।
2 of 6
पूजा के समय में पहनें साड़ी
- फोटो : instagram
रंगों का रखें खास ध्यान
अगर आप माता रानी की पूजा में शामिल होने के लिए जा रहीं हैं तो रंगो का खास ध्यान रखें। पूजा में जानें के लिए लाल पीले रंग के कपड़े पहनें। इससे आप और ज्यादा खूबसूरत दिखेंगी। इसके साथ ही आप उन रंगों को भी चुन सकती हैं जो माता रानी को पसंद हैं।
3 of 6
पूजा के समय में पहनें साड़ी
- फोटो : instagram
पूजा के समय में पहनें साड़ी
पूजा के समय के लिए साड़ी एक बेहतर विकल्प है। आज-कल फ्लोरल प्रिंट और हल्के प्रिंट की साड़ियां काफी ट्रेंड में हैं। इसके साथ ही अगर आप चाहें तो शिफॉन, नेट के साथ ही ऑर्गेंजा और क्रेप भी ट्राई कर सकती हैं।
4 of 6
अनारकली कुर्ता पहनकर रहेंगी कंर्फटेबल
- फोटो : instagram
अनारकली कुर्ता पहनकर रहेंगी कंर्फटेबल
अनारकली कुर्ता एक ऐसा एथनिक वियर है, जिसे पहन कर आप खूबसूरत तो दिखेंगी ही, बल्कि इसमें महिलाएं सबसे ज्यादा कंर्फटेबल रहती हैं।
5 of 6
कर सकती हैं इस तरह का मेकअप
- फोटो : instagram
कर सकती हैं इस तरह का मेकअप
मेकअप करते समय इस बात का ध्यान रखें कि ये ज्यादा ओवर ना हो। हल्के मेकअप के साथ आखों पर डबल कोट मस्कारा लगाकर आप बेहद खूबसूरत दिख सकती हैं।