पूरे देश में रंगों का त्योहार होली मनाई जाती है। आम लोगों के साथ ही होली का जश्न फिल्मी और टीवी सितारे भी बहुत धूमधाम से मनाते हैं। बॉलीवुड की होली पार्टियां हमेशा से ही मशहूर रहती हैं। फैंस अपने पसंदीदा सितारों को उनकी ही तरह रंग लगाए देखना पसंद करते हैं। इस बार की होली कुछ सेलिब्रिटीज के लिए भी बहुत खास है। दरअसल, टीवी और सिनेमा जगत में कई सितारों की शादी के बाद यह पहली होली है। इसमें कटरीना कैफ, मौनी राॅय, अंकिता लोखंडे का नाम शामिल हैं। इन अभिनेत्रियों ने शादी के बाद अपने जीवन साथी और ससुरालवालों के साथ पहली बार होली मनाई। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सादे कपड़ो में रंग बिरंगे चेहरे में नजर आ रहीं इन अभिनेत्रियों की तस्वीरों को देख फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखिए कटरीना कैफ, मौनी राय और अंकिता लोखंडे के होली लुक की तस्वीरें।
Celebrities Holi Look: होली खेलते इन अभिनेत्रियों की तस्वीरें आई सामने, रंग-बिरंगे चेहरों में भी दिख रहीं बहुत खूबसूरत
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की होली
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के बाद यह पहली होली है। कटरीना ने अपने ससुराल में होली मनाई। उनके साथ पति विक्की कौशल, देवर सनी कौशल और उनके माता पिता के साथ कैटरीना की होली फोटो सामने आई है। कटरीना और विक्की दोनों ने ही सफेद रंग की टी शर्ट पहनी है। वहीं चेहरे पर लाल रंग गुलाल उनकी खूबसूरती और मुस्कान में और अधिक निखार ला रहा है।
मौनी राॅय ने पति सूरज संग खेली होली
एक्ट्रेस मौनी राॅय ने भी अपने पति सूरज नांबियार संग होली खेली। तस्वीर में देख सकते हैं दोनों ने सफेद रंग का आउटफिट पहन रखा है। मौनी सफेद चिकन के कुर्ते में नजर आ रही हैं, वहीं सूरज ने भी सफेद कुर्ता पहन रखा है। मौनी और उनके पति के हाथों में रंग है और दोनों अपनी इस तस्वीर में रोमांटिक पोज देते दिख रहे हैं।
अंकिता लोखंड़े और विक्की जैन का होली लुक
अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने भी होली में धमाल मचाते नजर आए। दोनों की इस तस्वीर पर नजर डालें तो होली लुक के लिए अंकिता और विक्की दोनों ने मैचिंग आउटफिट पहना है। अंकिता ने सफेद रंग की साड़ी पहनी है, जिस पर मिरर वर्क किया गया है। उनकी इस खूबसूरत साड़ी को मैच करते हुए विक्की ने भी एक जैसे पैटर्न में मिरर वर्क सफेद कुर्ता कैरी किया है।
मोहित सेहगल और सनाया ईरानी
टीवी के क्यूट और फैंस के फेवरेट कपल मोहित सेहगल और सनाया इरानी ने भी होली में जमकर मस्ती की। उनकी होली की तस्वीर सामने आई है, जिसमें दोनों के चेहरे रंगारंग हैं। इसके साथ ही दोनों पानी में भीगे हुए हैं। सनाया ने नीले रंग का चिकन का कुर्ता और सफेद पैंट कैरी कर रखी है। वहीं मोहित सेहगल ने सफेद शर्ट और जींस पहन रखी है।