फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cannes 2025: बेहद खास साड़ी पहनकर रेड कारपेट पर उतरीं ऐश्वर्या राय बच्चन, 500 कैरेट के गहने भी लगे खूबसूरत

Thu, 22 May 2025 09:54 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 22 May 2025 09:54 AM IST
सार

Aishwarya Rai Bachchan Red Carpet Look: एक बार फिर के कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपना जलवा बिखेर दिया। उनका लुक देखकर एक बार तो लोगों की धड़कनें ही थम गईं थीं। 

विज्ञापन
Cannes 2025 Aishwarya Rai Bachchan red carpet look design by fashion designer Manish Malhotra
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : instagram-Manish Malhotra
Aishwarya Rai Bachchan Red Carpet Look: हर साल की तरह इस साल भी कान फिल्म फेस्टिवल में देश-भर के दिग्गज सिलेब्स पहुंच रहे हैं। 'कान फिल्म फेस्टिवल' दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोह माना जाता है, जिसका आयोजन हर साल फ्रांस के कान शहर में किया जाता है।


बात करें इस साल की तो 2025 में प्रतिष्ठित 78वां कान फिल्म महोत्सव 13 मई से 24 मई तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भारत से भी कई सिलेब्स वहां पहुंच रहे हैं। अभी तक जान्हवी कपूर से लेकर उर्वशी रौतेला जैसी अभिनेत्रियां और तमाम इंफ्लूएंसर वहां पहुंचे हैं। इतने लोगों के पहुंचने के बावजूद लोगों को इंतजार था विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक का। 

ऐश्वर्या राय बच्चन को भारत की कान्स क्वीन कहा जाता है, क्योंकि 2002 के बाद से लगातार इस समारोह में सम्मलित होने जाती हैं। जब बीती रात उनका लुक सामने आया तो सभी की धड़कनें मानों थम सी गईं। उन्हें विदेश की धरती पर पारंपरिक लुक दिखाकर अपना जलवा बिखेरा। आइए आपको भी दिखाते हैं कैसा था उनका पूरा लुक..............
Cannes 2025 Aishwarya Rai Bachchan red carpet look design by fashion designer Manish Malhotra
किसने डिजाइन की थी साड़ी - फोटो : instagram-Manish Malhotra
किसने डिजाइन की थी साड़ी

लोगों का इंतजार सफल हुआ और हर साल की तरह इस साल जब ऐश्वर्या राय बच्चन कान फिल्म फेस्विटल के रेड कारपेट पर उतरीं तो लोग उन्हें देखते ही रह गए। इस दौरान उन्होंने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की हुई सफेद रंग की साड़ी में नजर आईं। उनके इस साड़ी लुक तो काफी अलग तरह से स्टाइल किया गया था, जिस वजह से उनका अंदाज काफी एलिंगट और शाही लग रहा था। 
Cannes 2025 Aishwarya Rai Bachchan red carpet look design by fashion designer Manish Malhotra
साड़ी में क्या था खास - फोटो : instagram-Manish Malhotra
साड़ी में क्या था खास

अब बात करते हैं कि विश्व सुंदरी की साड़ी में आखिर ऐसा खास क्या था, तो आपको बता दें उनकी ये बनारसी साड़ी कढ़वा तकनीक से तैयार की गई थी। कढ़वा तकनीक भारतीय बुनकरों के अतुलनीय कौशल का सच्चा प्रमाण है। ये तकनीक बनारस की प्रसिद्ध करघों से उत्पन्न हुई है और इसमें प्रत्येक मोटिफ को अलग-अलग बुना जाता है। इसके लिए अक्सर कई शटल और अतिरिक्त धागों का उपयोग होता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cannes 2025 Aishwarya Rai Bachchan red carpet look design by fashion designer Manish Malhotra
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : instagram-Manish Malhotra

उनकी इस साड़ी में हाथ से बुने हुए ब्रोकेड मोटिफ्स के साथ-साथ असली चांदी का काम है, जो इसे रॉयल्टी प्रदान करता है। इस साड़ी लुक को कंप्लीट करने के लिए इसके साथ एक पारदर्शी सफेद टिशू हैंडलूम दुपट्टा ओढ़ा गया है, जिसकी किनारी पर असली सोने और चांदी की जरदोजी की कढ़ाई है।  

विज्ञापन
Cannes 2025 Aishwarya Rai Bachchan red carpet look design by fashion designer Manish Malhotra
गहनों ने खींचा ध्यान - फोटो : instagram-Manish Malhotra
गहनों ने खींचा ध्यान

अब जरा एक नजर डालते हैं उनके गहनों पर तो उन्होंने अपने लुक को बहुमूल्य ज्वेलरी के साथ से कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस ने गले में जो हार पहना हैं उसमें 500 कैरेट से अधिक मोजाम्बिक रूबी और अनकट हीरे 18 कैरेट गोल्ड में जड़े हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने उंगलियों में भी बहूमुल्य रूबी पहना है।।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed