हर साल कान फेस्टिवल में दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ सिनेमा और फैशन को सेलिब्रेट किया जाता है। रेड कार्पेट पर चलने वाले सभी सेलेब्स अपने अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। हमेशा की तरह इस साल भी रेड कार्पेट पर कई सेलेब्स ने अपने शानदार और बोल्ड अंदाज से लोगों का दिल जीता।
2 of 7
Aishwarya Rai Bachchan at Cannes
रेड कार्पेट पर अगर किसी के लुक का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है तो वो हैं ऐश्वर्या राय बच्चन। ऐश्वर्या पिछले 17 सालों से कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर वॉक करती आ रही हैं। हर साल अपने लुक से फैंस को दीवाना बना लेने की वजह से उन्हें कान फेस्टिवल की क्वीन भी कहा जाता है। हमेशा की तरह इस साल भी वह अपने लुक को लेकर खूब चर्चा में रहीं।
कान फेस्टिवल में ऐश्वर्या बीते दो साल से बेस्ट ड्रेस का पुरस्कार अपने नाम करती आ रही हैं। इस साल भी ये पुरस्कार अपने नाम करने में वह कामयाब रहीं। ऐश्वर्या ने आरसीएफए द्वारा बेस्ट ड्रेस रीडर्स चॉइस का अवॉर्ड जीता है। लगातार तीसरे साल यह अवॉर्ड जीतकर उन्होंने हैट्रिक मार ली है।
4 of 7
aishwarya rai
- फोटो : social media
रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या का लुक वाकई काबिल-ए-तारीफ था। अपने पहले लुक के लिए उन्होंने गोल्डन कलर का डीप नेक ट्रेंच गाउन पहना था, जिसे Jean-Louis Sabaji ने डिजाइन किया था। ऐश्वर्या के इस वन शोल्डर फिश कट गाउन से ज्यादा उनके मेकअप ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
5 of 7
Aishwarya Rai
- फोटो : instagram
ऐश्वर्या ने अपने दूसरे रेड कार्पेट लुक के लिए व्हाइट कलर का ऑफ शोल्डर फैदर गाउन पहना था, जिसमें वह बिल्कुल परी जैसी लग रही थीं। उनका ये गाउन आशी स्टुडियोज (Ashi Studios) के कलेक्शन में से था।