फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget 2025: हर बजट में बदला रहता है वित्त मंत्री का अंदाज, नजर डालिए उनके अभी तक के लुक्स पर

Sat, 01 Feb 2025 09:49 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 01 Feb 2025 09:49 AM IST
सार

हर बजट में लोग वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पहनावे पर भी ध्यान देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बजट के दिन उनका लुक काफी खास होता है। वो हर साल अपने अलग अंदाज में बजट पेश करने पहुंचती हैं।

विज्ञापन
Budget 2025 finance minister nirmala sitharaman budget day saree look budget full detail
2025 में सीतारमण की साड़ी - फोटो : Amar Ujala

Budget 2025: आज यानी 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना 8वां बजट पेश करेंगी। ये बजट हर साल की तरह बेहद खास है। लोगों को इस बजट से काफी उम्मीदे हैं। हर बजट में लोग वित्त मंत्री के लुक्स पर भी नजर रखते हैं। वो हमेशा अलग और बेहद खास साड़ी पहनकर बजट पेश करने पहुंचती हैं।



साल दर साल उनके बजट का लुक बदलता रहता है। खास बात ये है कि वो हर साल हैंडलूम की अलग साड़ी पहनकर संसद पहुंचती हैं। ऐसे में हम आपको उनका आज का लुक तो दिखाएंगे ही, उसके साथ-साथ यहां हम आपको उनके बीते लुक्स भी दिखाएंगे। 

Budget 2025 finance minister nirmala sitharaman budget day saree look budget full detail
बजट के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : एएनआई

कैसा है आज का लुक

आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट को पेश कर रही हैं। इस बार उन्होंने क्रीम रंग की हैंडलूम साड़ी पहनी है। गोल्डन बॉर्डर के साथ साड़ी के किनारे पर खूबसूरत प्रिंट बने हुए हैं। मछली प्रिंट की इस साड़ी में सादगी के साथ खूबसूरती भी बरकरार है। सीतारमण ने लाल गोल्डन बॉर्डर ब्लाउज के साथ ही मैचिंग क्रीम रंग की शाॅल को कैरी किया है। उनकी साड़ी मधुबनी कला से तैयार की गई है।

निर्मला सीतारमण की साड़ी में मधुबनी पेंटिंग बनी हुई है। पूरे बॉडर पर मछलियां बनी है। इसे पौराणिक कथा से जोड़कर देखा जा सकता है जिसके मुताबिक कहा जाता है कि माता लक्ष्मी ने मत्स्य अवतार लिया था और मछली को धन का प्रतीक माना जाता है। 

Madhubani Saree: निर्मला सीतारमण की मधुबनी साड़ी का है रामायण काल से नाता, जानिए इसकी कीमत    

Budget 2025 finance minister nirmala sitharaman budget day saree look budget full detail
2024 का दूसरा बजट सत्र - फोटो : File Photo
2024 का बजट सत्र

बीते साल 2024 में सरकार के तीसरे कार्यकाल शुरू होने के बाद वित्त मंत्री ने बजट पेश किया था। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग की साड़ी पहनी थी, जिस पर पर्पल और गोल्डन रंग का बॉर्डर बना था। इसके साथ उन्होंने पर्पल रंग का ही हाफ स्लीव का ब्लाउज कैरी किया है, जो उनके लुक को काफी एलिगेंट बना रहा था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Budget 2025 finance minister nirmala sitharaman budget day saree look budget full detail
2024 का अंतरिम बजट सत्र - फोटो : File Photo
2024 का अंतरिम बजट सत्र

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के आखिरी बजट सत्र पेश करने के दौरान वित्त मंत्री नीले रंग की साड़ी पहनकर संसद में पहुंची थीं। उनकी इस साड़ी पर आइवरी रंग का प्रिंट था। अपने लुक को एलिगेंट बनाने के लिए उन्होंने गले में चेन कैरी की थी और हाथ में सोने के कड़े पहने थे। 
 
विज्ञापन
Budget 2025 finance minister nirmala sitharaman budget day saree look budget full detail
2023 का लुक - फोटो : File Photo
2023 का लुक

2023 के बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री ने लाल रंग की संबलपुरी साड़ी पहनी थी, जिस पर पारंपरिक टेम्पल बॉर्डर बना था। इस साड़ी को तैयार होने में कई दिनों का समय लगता है। एक सिंपल संबलपुरी साड़ी की कीमत 4 हजार रुपए से लेकर 10 हजार रुपए तक होती है। इसे आसानी से बाजार में खरीदा जा सकता है। ये काफी सादगी भरा लुक देने का काम करती है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed