शादियों का सीजन आ चुका है। होने वाली दुल्हन के लिए ये समय काफी ज्यादा खास होता है। क्योंकि शादी से पहले उसे काफी सारी तैयारियां करनी होती हैं। हर फंक्शन के लिए खास कपड़ों के चुनाव के साथ ही शादी के बाद के लिए भी उसे अच्छी खासी शॉपिंग करनी पड़ती है। शॉपिंग का नाम सुनकर भले ही खुशी होती हो लेकिन शादी की शॉपिंक काफी थका देने वाला काम होता है। क्योंकि हर चीज को काफी सोच-समझकर लेना होता है। जिससे कि आखिरी समय में कुछ छूट ना जाए। अगर आप भी जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं तो जरूर शॉपिंग कर रही होंगी।
Bridal Shopping List: शादी के लिए करनी है खरीदारी तो ये लिस्ट आएगी काम
साड़ी ऐसा परिधान है जिसे आप काफी सारी जगह पर पहन सकती हैं। अगर आप साड़ियों की शौकीन हैं तो कुछ साड़ियों की शॉपिंग जरूर करें। जिसमे वैराइटी हो। खासतौर पर प्री ड्रैप साड़ी और कॉन्सेप्ट साड़ी को शॉपिंग लिस्ट में रखें। इस तरह की साड़ी काफी सारी पार्टी में पहनी जा सकती है। वहीं जल्दबाजी में प्री ड्रेप साड़ी काम आएगी।
साड़ी खरीद रही हैं तो ब्लाउज तो हर साड़ी के साथ होंगे ही। लेकिन इसके अलावा आप कुछ गोल्डन, सिल्वर, मल्टीकलर एंब्रायडरी और डिजाइन के मल्टीपर्पज ब्लाउज खरीद कर रखें। ये ब्लाउज ना केवल साड़ी पर चल जाते हैं बल्कि इन्हें आप किसी भी लहंगे का साथ मैच कर परफेक्ट इंडियन लुक पा सकती हैं।
साड़ी के साथ ही कुछ लहंगे भी अपनी शॉपिंग लिस्ट में शामिल करिए। आजकल मार्केट में काफी सारे हल्के-फुल्के से लहंगे आते हैं। जिन्हें आप पूजा और दूसरे फंक्शन में पहन सकती हैं। वहीं एथिनकि वियर भी शॉपिंग लिस्ट में जरूर शामिल करें।
शादी के बाद अपनी आलमारी के कपड़े तो लेकर नहीं जाएंगी। ऐसे में कुछ वेस्टर्न वियर को जरूर लिस्ट में शामिल करें। इसमे जींस, पैंट, टॉप्स, शर्ट और कुछ ड्रेसेज रखें।