शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में हाल ही के बीते कुछ महीनों में टीवी सीरियल 'इश्कबाज' की तीनों मुख्य अभिनेत्रियां शादी के बंधन में बंध गई हैं। 2023 के अंत में अभिनेत्री श्रेनु पारिख अपने बॉयफ्रेंड अक्षय म्हात्रे के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। इसके बाद 2024 में एक्ट्रेस नेहा लक्ष्मी अय्यर ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रुद्रायश जोशी संग शादी रचा ली है। सबसे आखिर में सुरभि चंदना ने भी 2 मार्च को अपने 13 साल पुराने बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ सात फेरे लिए।
इन तीनों की शादियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। तीनों का वेडिंग लुक एक-दूसरे से काफी अलग था। अगर आपकी भी शादी होने वाली है, और आप अपने वेडिंग लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो इस लेख में हम आपको श्रेनु पारिख, नेहा लक्ष्मी अय्यर और सुरभि चंदना का ब्राइडल लुक दिखाने जा रहे हैं। इससे टिप्स लेकर आप भी अपने लुक को खास बना सकती हैं।
2 of 7
टीवी सीरियल इश्कबाज की तीनों अभिनेत्रियों ने रचाई शादी
- फोटो : instagram
श्रेनु पारिख
लंबे इंतजार के बाद श्रेनु पारिख और अक्षय म्हात्रे ने 21 दिसंबर को गुजराती और महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों से एक-दूसरे को अपना जीवन साथी चुना था। एक्ट्रेस ने अपनी बैचलर पार्टी से लेकर शादी के दिन तक अपना खूबसूरत लुक दिखाया। लोगों को उनका हर लुक बेहद पसंद आया था।
3 of 7
टीवी सीरियल इश्कबाज की तीनों अभिनेत्रियों ने रचाई शादी
- फोटो : instagram
कैसा था ब्राइडल लुक
श्रेनु ने पेस्टल रंग को पीछे छोड़ते हुए अपनी शादी के लिए सुर्ख लाल और नारंगी लहंगा पहना था। वहीं अक्षय ने इस दिन को खास बनाने के लिए लाल शेरवानी पहनी थी। अपने वेडिंग लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने काफी हैवी ज्वेलरी कैरी की थी।
4 of 7
टीवी सीरियल इश्कबाज की तीनों अभिनेत्रियों ने रचाई शादी
- फोटो : instagram
नेहा लक्ष्मी अय्यर
'इश्कबाज' फेम एक्ट्रेस नेहा लक्ष्मी अय्यर ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रुद्रायश जोशी संग 26 फरवरी को सात फेरे लिए। नेहा लक्ष्मी अय्यर और रुद्रयश जोशी की शादी मराठी और साउथ इंडियन दोनों रीति-रिवाज से हुई है। दोनों की शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए।
5 of 7
टीवी सीरियल इश्कबाज की तीनों अभिनेत्रियों ने रचाई शादी
- फोटो : instagram
कैसा था ब्राइडल लुक
एक्ट्रेस के ब्राइडल लुक की बात करें अपनी मराठी शादी में नेहा ने लाल रंग की नौवारी साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने अपने लुक को लाल चूड़ा, हैवी माथा-पट्टी और नेकलेस के साथ कंप्लीट किया था। वहीं साउथ इंडियन शादी में एक्ट्रेस ने ब्लू कलर की सिल्क की साड़ी कैरी की थी। इस लुक को उन्होंने पारंपरिक ज्वेलरी के साथ पूरा किया था।