Bollywood Karwa Chauth 2024 Party: करवा चौथ का उत्साह लगभग सभी हिंदू महिलाओं में होता है। बड़े पर्दे पर नजर आने वाली बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी करवा चौथ को लेकर काफी उत्साहित होती हैं। हर साल बॉलीवुड की कुछ दिग्गज अभिनेत्रियां और अभिनेताओं की पत्नियां करवा चौथ के मौके पर एक जगह पर एकत्र होती हैं और मिलकर त्योहार मनाती हैं। इसी कड़ी में इस साल अनिल कपूर के घर पर करवा चौथ की पूजा का आयोजन हुआ, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा समेत, रवीना टंडन, नीलम कोठारी, मीरा राजपूत, महीप कपूर, भावना पांडे और गीता बसरा समेत कई सेलेब्स ने साथ मिलकर करवा चौथ की पूजा की।
Bollywood Karwa Chauth 2024: शिल्पा, रवीना या सोनम, करवा चौथ लुक से इन अभिनेत्रियों ने दी सभी को टक्कर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 21 Oct 2024 11:56 AM IST
सार
इन सेलेब्स की तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अभिनेत्रियों के करवा चौथ लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आइए तस्वीरों में देखें अनिल कपूर के घर की करवा चौथ पार्टी में शामिल हुईं अभिनेत्रियों की खूबसूरत तस्वीरें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन