दिवाली बीत चुकी हैं। दिवाली की शाम जितनी चमक दीयों की थी, उतनी ही आसमान में पटाखों की लेकिन मुंबई में अलग ही तरह की जगमगाहट थी। ये चमक बॉलीवुड हसीनाओं की दिवाली पार्टी लुक की थी। आम लोगों की तरह ही सेलेब्स ने भी दिवाली मनाई। इस मौके पर बी टाउन की हसीनाओं का फैशन का जलवा देखने को मिला। मलाइका अरोड़ा से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक और आलिया भट्ट से लेकर सारा, जान्हवी तक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। ये तस्वीरें दिवाली की शाम की है। कुछ अभिनेत्रियां परिवार के साथ दिवाली मनाते दिखीं तो कोई दिवाली पार्टी को अपनी खूबसूरती से रोशन करते नजर आईं। दिवाली मनाते अभिनेत्रियों की तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। कोई साड़ी तो कोई खूबसूरत लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। पारंपरिक लुक के साथ ही उनका ग्लैमरस अंदाज भी देखते ही बन रहा है। अगली स्लाइड्स में देखिए बॉलीवुड अभिनेत्रियों का दिवाली लुक।
तस्वीरें: देखिए कैसी रही अभिनेत्रियों की दिवाली पार्टी, जान्हवी से आलिया भट्ट तक ने दिखाया फैशन का जलवा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 05 Nov 2021 01:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन