शादीशुदा हर महिला के लिए मंगलसूत्र बेहद खास होता है। फिर फिल्मी दुनिया की इन अभिनेत्रियों के लिए क्यों नहीं। मंगलसूत्र के मामले में ऐश्वर्या राय से लेकर प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और दूसरी शादीशुदा हीरोइनें भी कांप्रोमाइज नहीं करती और कभी न कभी इसे फ्लांट करते दिख जाती हैं। तो चलिए आगे की स्लाइड में देखिए इन खूबसूरत हसीनाओं के डिजाइनर मंगलसूत्र जिसे ये पहने नजर आईं।
ऐश्वर्या राय से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, क्या आपने देखें इन एक्ट्रेस के डिजाइनर मंगलसूत्र
ये हीरोइनें अलग-अलग डिजाइनर के महंगे ज्वैलरी पीस में नजर आती हैं। तो फिर इनका मंगलसूत्र कैसे साधारण हो सकता है। वैसे बता दें कि शादी के कुछ दिन तक ऐश्वर्या गोल्ड के हैवी डबल लेयर चेन का मंगलसूत्र पहनती थीं। लेकिन उसके बाद ऐश्वर्या ने इस हल्की चेन में डायमंड की डिजाइन का पेडेंट बनवाकर मंगलसूत्र को बदल लिया।
अमेरिकन सिंगर निक जोनास से शादी के बाद भले ही प्रियंका चोपड़ा विदेश में जाकर बस गई हों लेकिन वो शादी के मंगलसूत्र को फ्लांट करना नहीं भूलती। इस सिंगल पर्ल पेंडेट वाले मंगलसूत्र को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रियंका की पसंद कितनी अलग है।
अनुष्का शर्मा का ये डायमंड मंगलसूत्र भी कुछ कम नहीं है। जिसे पहन वो शादी के बाद एयरपोर्ट पर नजर आईं थीं। वैसे बता दें कि अनुष्का शर्मा के मंगलसूत्र के बारे कहा जाता है कि इसकी कीमत करीब 52 लाख रुपये है। जिसे सुन हैरान होना लाजिमी है।
शिल्पा शेट्टी अक्सर अपने पति और बच्चों के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं। हमेशा अपनी परफेक्ट फिगर और शानदार फैशन सेंस से फैंस की तारीफें बटोरती हैं। शिल्पा की इस पुरानी तस्वीर को देख पता चल रहा है कि वो ट्रे़डिशनल मंगलसूत्र पहनना पसंद करती हैं।