अगर आप स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो बेशक दीपिका पादुकोण के लुक को ट्राई करती होंगी। लेकिन क्या आप दीपिका पादुकोण की तरह ही एक हाई वेस्ट पैंट्स को इतने तरीकों से स्टाइल कर चुकी हैं। अगर आपकी वॉर्डरोब में ब्लैक हाई वेस्ट पैंट है। तो आप इसे पार्टी से लेकर कैजुअल आउटिंग के लिए अलग-अलग तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं। इस मामले में आप दीपिका पादुकोण के इन लुक्स को ट्राई कर सकती हैं।
2 of 5
high waist pants
- फोटो : instagram
क्रॉप टॉप के साथ
अगर आप किसी पार्टी में जा रही हैं और हटके लुक चाहती हैं तो ब्लैक हाई वेस्ट पैंट्स को क्रॉप टॉप के साथ मैच कर सकती हैं। वहीं इस लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए आप स्टेटमेंट नेकलेस और हाई मेसी बन बनाना ना भूलें। फिर देखें कैसे आप परफेक्ट लुक में दिखेंगी। साथ में व्हाईट स्नीकर लुक को कंप्लीट करेगा।
3 of 5
high waist pants
- फोटो : instagram
स्ट्राईप्ड टॉप
दीपिका पादुकोण की तरह आप स्ट्राईप्ड टॉप के साथ हाई वेस्ट पैंट को मैच कर सकती हैं। ये लुक जबरदस्त स्टाइलिश दिखने के साथ ही आपको कूल और कंफी लुक भी देगा। इसे आप कैजुअल आउटिंग के साथ ही दोस्तों के साथ मूवी पर भी ट्राई कर सकती हैं।
4 of 5
high waist pants
- फोटो : instagram
लूज फिटिंग टॉप
इन दिनों ओवरसाइज कपड़ों का ट्रेंड है। तो अगर आप ट्रेंडी लुक चाहती हैं तो ओवरसाइज टॉप या टैंक टॉप के साथ भी हाई वेस्ट पैंट को मैच कर स्टाइलिश लुक पा सकती हैं।
ब्लैक हाई वेस्ट पैंट्स को आप आसानी से किसी भी कलर के टॉप वियर के साथ मैच कर स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। वहीं प्वाइंटेड हील्स के साथ ही हील वाले बूट और व्हाईट स्नीकर के साथ इसे परफेक्ट लुक दिया जा सकता है। दीपिका पादुकोण की तरह लुक चाहिए तो हर ड्रेस के साथ मेकअप को जरूर ध्यान में रखें। न्यूड शेड लिपस्टिक के साथ स्मोकी आई लुक शानदार दिखेगा।