क्वारंटाइन की वजह से हर कोई घर के अंदर कैद है। ऐसे में अगर आपको भी समझ नहीं आ रहा कि क्या करें तो रश्मि देसाई की ये तस्वीरें सिर्फ आपके लिए हैं। रश्मि ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो पार्टी लुक में घर पर बैठी नजर आ रही हैं। आप भी चाहे तो मेकअप के अलग-अलग लुक घर पर ट्राई कर सकती हैं। ताकि जब क्वारंटाइन का समय खत्म हो जाए तो आप भी आसानी से इस लुक को कॉपी कर सकें।
रश्मि देसाई घर बैठे कर रहीं ये काम, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे फैन
दरअसल, घर पर खाली बैठे-बैठे रश्मि अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। जिसमें पार्टी के लिए बिल्कुल रेडी दिख रही हैं। वैसे बता दें कि रश्मि देसाई अपने फैंस के लिए ही इन तस्वीरों को शेयर कर रही हैं और उनका इरादा किसी पार्टी में जाने का नहीं है। लेकिन मरून रंग की वेलवेटी टचवाली ड्रेस को पहने रश्मि बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। ड्रेस की थाई हाई स्लिट और वेवी कर्ल के साथ सिल्वर ईयररिरंग रश्मि के लुक को बेहद खूबसूरत बना रहे हैं।
A post shared by Rashami Desai (@imrashamidesai) on
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकी रश्मि ने क्लोजअप में भी तस्वीर शेयर की है। जिसमें उनकी परफेक्ट शेप आइब्रो के साथ ब्लू लाइनर, पिंक लिप्स के साथ पिंक चिक्स और मेकअप बिल्कुल परफेक्ट है। आप चाहे तो खाली समय में ये लुक घर पर एक बार ट्राई कर सकती हैं।
A post shared by Rashami Desai (@imrashamidesai) on
रश्मि अपने फैंस के लिए शानदार तस्वीरें शेयर करती नजर आ रही हैं। पीले रंग की वन शोल्डर शार्ट ड्रेस के साथ न्यूड हील्स और लो बन पार्टी नाइट के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा है।
A post shared by Rashami Desai (@imrashamidesai) on