बिग बॉस 14 अपने पिछले सीजन की तरह ही फैंस के बीच फिर से लोकप्रिय हो रहा है। वहीं घरवालों में शामिल निक्की तंबोली भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। ग्रैंड प्रीमियर के दिन ग्रैंड एंट्री के साथ ही उनका ग्लैमरस लुक भी नजर आया था। तो चलिए देखें निक्की तंबोली के अबतक के ग्लैमरस लुक।
Bigg Boss 14 में एंट्री के साथ ही सुर्खियों में छाई निक्की तंबोली, देखिए अबतक के ग्लैमरस लुक
निक्की तंबोली बिग बॉस के घर में एंट्री लेने के लिए पर्पल कलर के वी शेप प्लजिंग नेकलाइन आउटफिट में पहुंची थी। जिसमें उनका लुक गॉर्जियस नजर आया था। हालांकि इस लुक की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर कॉपी कैट का तमगा देने वाले अकाउंट ने उनके लुक को इंस्पायर बताया।
सोशल मीडिया पर निक्की की ड्रेस को गंदी कॉपी कहके ट्रोल भी किया गया। दरअसल, निक्की ने जैसी ड्रेस पहनी थी। वैसी ही ड्रेस 2018 में किंडेल जेनर में वैनिटी फेयर ऑस्कर पार्टी में पहन ऱखी थी। जिसे इटैलियन ब्रांड रिडम्पशन ने डिजाइन किया था। वहीं इस ड्रेस की रिस्की प्लजिंग नेकलाइन में किंडेल हमेशा की तरह ही गॉर्जियस नजर आ रही थीं।
A post shared by Diet Sabya (@dietsabya) on
ऐसे में निक्की की तस्वीरों को देख सोशल मीडिया पर उनकी ड्रेस को गंदी कॉपी कह ट्रोल कर दिया। वैसे बता दें कि निक्की बिग बॉस के घर में भी अपने स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं।
ग्रीन कलर के फ्लोरल प्रिंट और कोल्ड शोल्डर ड्रेस में वो तैयार दिखीं। वहीं निक्की इंस्टाग्राम पर भी अपने लुक की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli) on