बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट जैस्मीन भसीन अपनी क्यूटनेस की वजह से कई सारे लोगों के दिलों पर राज करती हैं। इसके साथ ही जैस्मीन और अली गोनी की जोड़ी को पसंद करने वाले भी बहुत सारे हैं। जैस्मीन का क्यूट अंदाज और फैशन सेंस हर किसी को पसंद आता है। हालांकि पिछले दिनों जैस्मीन प्राइस टैग लगे कपड़े के साथ स्पॉट हुई थीं। वहीं एक बार फिर उनका लुक देख दिशा पाटनी की याद आ गई।
2 of 5
जैस्मीन भसीन
- फोटो : instagram
वैसे तो जैस्मीन कंफी एंड क्यूट लुक में नजर आती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने कुछ हटके ट्राई करने को कोशिश की। दरअसल, अली गोनी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं जैस्मीन भसीन ब्लैक के साथ रेड कलर मैच करते दिखीं। जैस्मीन ने काले रंग के एथलिजर पैंट और मैचिंग के स्पैगेटी टॉप के साथ ऑर्म वॉर्मर लाल रंग का टर्टल नेक स्वेटर पहन रखा था। वहीं इसके साथ जैस्मीन कलरफुल शूज और पोनी टेल के साथ दिखीं।
3 of 5
jasmin bhasin
- फोटो : instagram fan page
वहीं अली गोनी भी डेनिम और सफेद टीशर्ट में कूल लुक में नजर आए। जैस्मीन का ये लुक देख दिशा पाटनी की याद आ गई। क्योंकि पिछले दिनों ही दिशा सफेद रंग के आर्म वॉर्मर स्वेटर में काफी गॉर्जियस लुक में नजर आई थीं। जिसे देखने के बाद बहुत सारे लोगों ने उनको ऐसे स्वेटर के लिए ट्रोल भी किया था।
4 of 5
jasmin bhasin
- फोटो : instagram
हालांकि ऐसा लग रहा है कि ये खास डिजाइन का स्वेटर अब इन हसीनाओं की फेवरेट लिस्ट में शामिल होता जा रहा है। तभी तो दिशा पाटनी के साथ ही इस खास स्वेटर को पहने जान्हवी कपूर से लेकर वारीना हुसैन तक नजर आ चुकी हैं।
5 of 5
jasmin bhasin
- फोटो : instagram
कुछ दिन पहले ही जैस्मीन भसीन का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बना था। दरअसल, जैस्मीन कपड़ों पर से प्राइस टैग निकालना भूल गई थीं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर और वीडियो जमकर वायरल हुआ था।