बिग बॉस 14 के शुरू होते ही लोगों को शहनाज गिल की याद सताने लगी है। वहीं शहनाज गिल भी लगातार फैंस के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रही हैं। लेकिन हाल ही में शूटिंग के बाद स्पॉट हुईं शहनाज गिल का नया लुक काफी बदला हुआ नजर आया। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद शहनाज पूरी तरह बदल गई हैं।
2 of 5
shehnaz gill
- फोटो : instagram
बिग बॉस 13 के घर से निकलने के बाद शहनाज लगातार मेकओवर में नजर आ रही हैं। जिसमें उन्हें पहचानना भी मुश्किल है। अपने स्टाइल में बदलाव करने के बाद शहनाज ने छह महीने में अपना वजन तेजी से घटाया है। वहीं अब उनके लुक में ये एक और बदलाव शामिल हो गया है। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
3 of 5
shehnaz gill
- फोटो : instagram
अभी हाल ही नजर आईं शहनाज ने बालों को कलर करवाया है। यहीं नहीं बालों को लेयर शार्ट हेयरकट के साथ रखा गया है। वहीं इस नए लुक में वो गजब की खूबसूरत भी नजर आ रही हैं। शहनाज ने जैसे ही इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया। फैंस कमेंट करने लगे। यहीं नहीं शहनाज की इन तस्वीरों पर शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने भी कमेंट किया।
4 of 5
shehnaz gill
- फोटो : instagram
राज कुंद्रा ने शहनाज के नए लुक पर कमेंट किया कि 'सुपर से भी ऊपर, पंजाबी सिस्टर इन द हाउस।' वहीं शहनाज इस नए लुक के साथ ग्रीन कलर की कफ्तान ड्रेस में नजर आईं। जिसे उन्होंने नो एक्सेसरीज के साथ टीमअप किया है। शहनाज गिल अपने बालों के साथ पहले भी एक्सपेरिमेंट करते नजर आ चुकी हैं।
5 of 5
shehnaaz
- फोटो : Social Media
बिग बॉस 13 के घर में एंट्री लेने के बाद वो बालों में फ्रिंज के साथ नजर आईं थीं। जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद भी किया था। तो तस्वीरें देख खुद ही तय करिए कि आपको शहनाज का नया मेकओवर कितना पसंद आया।