बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना टीवी का जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं। आसिम रियाज के साथ उनकी जोड़ी को भी बहुत सारे फैन पसंद करते हैं। लेकिन बिग बॉस में केवल हिमांशी खुराना ही नहीं एक और पंजाबी अभिनेत्री ने एंट्री मारी थी शहनाज कौर गिल। हालांकि यहां पर बात हम शहनाज और हिमांशी की नहीं कर रहे हैं। दरअसल, पंजाब की अभिनेत्री कायनात अरोड़ा भी कुछ कम खूबसूरत नहीं हैं। उनके भी लुक की चर्चा काफी जोरों पर रहती हैं। इसके साथ ही वो अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। जिसमें उनका फैशनेबल लुक नजर आता है। आगे की स्लाइड में देखें उनके लुक की खास तस्वीरें।
बिग बॉस कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना से भी ज्यादा खूबसूरत है ये पंजाबी अभिनेत्री, देखें स्टाइलिश लुक की तस्वीरें
कायनात अरोड़ा ने पहले मॉडलिंग में अपना करियर बनाया था। उसके बाद वो फिल्मों की दुनिया में आईं। पंजाबी ही नहीं कायनात ने बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया है।
कायनात अरोड़ा ने बॉलीवुड फिल्मों में शुरूआत फिल्म ग्रैंड मस्ती से की थी। इसके साथ ही वो अक्षय कुमार की फिल्म खट्टा-मीठा में भी नजर आ चुकी हैं।
कायनात अरोड़ा हिंदी फिल्मों के साथ ही तमिल की फिल्मों में भी अपने एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। तमिल फिल्म मनकथा में भी उन्होंने अभिनय किया था। कायनात सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही ग्लैमरस लुक में तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
कायनात लॉकडाउन में घर पर ही समय बिता रही हैं और अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। ब्लैक रंग के शिमरी आउटफिट में तैयार कायनात की ये तस्वीरे कहर ढाने के लिए काफी हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Kainaat Arora (@ikainaatarora) on