भूल भुलैया फिल्म के पहले और दूसरे पार्ट की धमाकेदार सक्सेस के बाद अब जल्द ही इसका तीसरा पार्ट आने वाला है। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की शूटिंग भी आज से शुरू हो गई है। भूल भुलैया के तीसरे पार्ट में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी दिखाई देंगे।
फिल्म के दूसरे पार्ट में विद्या बालन को लोगों ने काफी मिस किया था। यही वजह है इस बार फिर से विद्या बालन मंजुलिका के रूप में वापस आ गई हैं। फिल्म में विद्या बालन की एंट्री की खबर सुनते ही उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं।
विद्या बालन एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती और स्टाइल से लोगों का दिल जीतती रहती हैं। खासतौर पर बात करें उनके साड़ी लुक की, तो साड़ी में वो बेहद खूबसूरत दिखती हैं। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको विद्या बालन की साड़ी का खूबसूरत कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं।
2 of 6
विद्या बालन
- फोटो : instagram/Vidya Balan
फ्लोरल प्रिंट की साड़ी
आजकल की लड़कियों को ऐसी साड़ी काफी पसंद आती है। एक्ट्रेस की ये पीले रंग की फ्लोरल साड़ी भी बेहद प्यारी दिख रही है। इसके साथ उन्होंने पर्पल ब्लाउज पहनकर इसकी खूबसूरती बढ़ा दी है।
3 of 6
विद्या बालन
- फोटो : instagram/Vidya Balan
गुलाबी बनारसी साड़ी
अगर आप बनारसी साड़ी खरीदने का सोच रही हैं तो विद्या बालन के जैसी ऐसी साड़ी आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। आप इस तरह की साड़ी को हैवी ज्वेलरी के साथ कैरी कर सकती हैं।
4 of 6
विद्या बालन
- फोटो : instagram/Vidya Balan
टाई एंड डाई प्रिंट साड़ी
इस तरह का प्रिंट महिलाओं को काफी पसंद आता है। आप चाहें तो बाजार में अपनी पसंद के हिसाब से इसमें रंग भरवा सकती हैं। इस तरह की साड़ी पहनकर काफी प्यारा लुक देती है।
5 of 6
विद्या बालन
- फोटो : instagram/Vidya Balan
हैंडलूम की साड़ी
विद्या बालन की ये हैंडलूम की साड़ी भी बेहद खूबसूरत है। इसके साथ उन्होंने खूबसूरत सा ब्लाउज करते हुए ऑक्सीडाइज ज्वेलरी भी पहनी है। एक्ट्रेस का ये लुक काफी प्यारा लग रहा है।