आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की फेमस हिरोइनों मे से एक हैं, जो सबसे हॉट हीरोइन के रूप में जानी जाती हैं। अपनी अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लेने वाली आम्रपाली भोजपुरी फिल्मों की सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाली अभिनेत्री हैं। इस इंडस्ट्री में उन्हें कदम रखे महज 4 साल हुए हैं और इतने कम समय में ही आज उनके करोड़ों फैंस हैं। आइए देखते हैं आम्रपाली की 5 ऐसी तस्वीरें जिसे देखकर आपको यकीन हो जाएगा कि आखिर क्यों उन्हें 'यूट्यूब क्वीन' कहा जाता है।
4 साल पहले फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू करते वक्त आम्रपाली काफी स्लिम थीं, लेकिन धीरे-धीरे उनका वजन बढ़ता गया।
आम्रपाली टीवी के शो 'सात फेरे' और 'मायका' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा नाम करेगी रोशन में भी नजर आई थीं।
आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। वे अपनी वर्कआउट के अलावा कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
आम्रपाली भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं। उन्हें एक फिल्म के लिए करीब 7 से 9 लाख रुपए तक ऑफर किए जाते हैं।