पांच दिन के दिवाली उत्सव के आखिरी दिन भाई दूज का पर्व होता है। भाई दूज बहन और भाई का पर्व होता है। साल में भाई बहन के लिए मनाए जाने वाले दो पर्व होते हैं, पहला रक्षा बंधन और दूसरा भाई दूज। भाई दूज इसलिए भी ख़ास होता है क्योंकि ये दिवाली उत्सव के बीच पड़ता है। घर परिवार में चहल पहल पहले से होती है। इस दिन बहनें भाइयों की लंबी उम्र के लिए पूजा करती हैं। फिर उन्हें टीका करती हैं। दिवाली वाले दिन आप माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा के लिए अच्छे से तैयार होते हैं। फिर अगले दिन गोवर्धन पूजा में दिवाली मिलन समारोह के चलते सजे संवरे रहते हैं। ऐसे में भाई दूज के दिन को ख़ास बनाने के लिए भी स्पेशल तरीके से तैयार हों। लड़के- लड़कियां भाई दूज पर परफेक्ट दिखने के लिए यहां से टिप्स लें सकते हैं। अगली स्लाइड्स में भाई दूज फैशन के लिए दिए जा रहे हैं आसान आइडिया।
Bhai Dooj 2021: भाई दूज में परफेक्ट लुक के लिए लड़के-लड़कियां पहनें ये ट्रेडिशनल ड्रेस, यहां से लें आइडिया
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन