Best Outfit ideas for Boys : होली भारत का एक प्रमुख और रंगों से भरा हुआ त्योहार है, जिसे हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और प्रेम, भाईचारे और सौहार्द्र का संदेश देता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाते है और गुजिया खाते हैं।
Outfit For Holi: लड़कों के लिए हैं ये खास विकल्प, जिसको पहन कर होली पर दिखेंगे कमाल के
होली के मौके पर लड़कों के लिए कुछ खास फैशन विकल्प दिखाने हैं, जिन्हें पहनकर आप स्टाइलिश और ट्रेंडी दिख सकते हैं।
कुर्ता-पायजामा
होली पार्टी के लिए ये सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। ऐसे में आप सफेद रंग का कुर्ता पायजामा होली पर पहन सकते हैं। सफेद या हल्के रंग के कुर्ते-पायजामे में होली का रंग और भी निखरता है। चाहें तो चूड़ीदार पायजामा या धोती के साथ भी ट्राई कर सकते हैं।
प्रिंटेड टी-शर्ट
होली पर पहनने के लिए टाई-डाई या रंग-बिरंगी टी-शर्ट्स एक बेहतरीन विकल्प हैं। इसे आप रिप्ड जीन्स या शॉर्ट्स के साथ पेयर कर सकते हैं। टी शर्ट कैरी कर रहे हैं को इसका रंग भी सफेद ही होना चाहिए।
कैजुअल शर्ट और कॉटन पैंट्स
होली के लिए हल्की और आरामदायक शर्ट, जैसे फ्लोरल प्रिंट या हल्के रंग की लिनेन शर्ट पहन सकते हैं। इसे हल्के रंग की कॉटन पैंट्स या शॉर्ट्स के साथ पेयर करें।
अगर आपको हल्का और कंफर्टेबल आउटफिट चाहिए, तो शॉर्ट्स के साथ शर्ट पहन सकते हैं। इसमें न सिर्फ आप ट्रेंडी लगेंगे बल्कि पूरे दिन मस्ती भी कर पाएंगे। पानी में भीगने के बाद भी इन कपड़ों में आपको परेशानी नहीं होगी।