हर लड़की के लिए शादी एक खूबसूरत सपने की तरह होती है। दुल्हन की चाहत होती है कि वह अपनी शादी में सबसे सुंदर दिखे। उसके इस ख्वाब को पूरा करता है, मेकअप। इसके लिए वह बेहतरीन मेकअप आर्टिस्ट की तलाश में जुट जाती हैं। उसे पता होता है कि मेकअप आर्टिस्ट ही उसे परफेक्ट, स्टाइलिश और ग्लोसी लुक दे सकता है। मेकअप दुल्हन की खूबसूरती को चार-चांद लगा देता है। शादी में सभी की नजरे उस पर ही टीकी रहती हैं। बराती उसकी खूबसूरती का तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं। अगर, आप भी चाहती हैं कि आपकी शादी में लोगों की नजरे आप पर ही टीकी रहें तो जान लें क्या मेकअप करें?
{"_id":"5d317c578ebc3e6cfa3bf19a","slug":"best-makeup-tips-for-bridal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुल्हन के लिए खास हैं ये मेकअप टिप्स, दिल जीत लेगा श्रृंगार ","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
दुल्हन के लिए खास हैं ये मेकअप टिप्स, दिल जीत लेगा श्रृंगार
Fri, 19 Jul 2019 02:49 PM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 19 Jul 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
भारतीय दुल्हन
- फोटो : pixabay
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
मेकअप का पहला स्टेप प्राइमर होता है। दुल्हन को सजाने के लिए सबसे पहले उसकी स्किन पर प्राइमर करें। यह आपके मेकअप को टिकाऊ बनाता है और आपको बार-बार मेकअप करने की ज़रूरत नहीं पड़ती है। प्राइमर यूज करते वक्त ध्यान रखें कि वह ऑइल फ्री और अच्छी क्वालिटी का हो।
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्राइमर के बाद दुल्हन का आई मेकअप करने को तैयार हो जाएं। आई मेकअप से आखों के दाग-धब्बे ढक जाते हैं और दुल्हन की खूबसूरती में चार-चांद लग जाता है। अगर दुल्हन की आंखों अट्रैक्टिव होंगी लोगों की नज़रे उनसे हटने का नाम नहीं लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
bride
- फोटो : jooinn.com
दुल्हन के पलकों के नीचे लाल रंग का पेंट करें। इससे दुल्हन की आंखों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। उसकी आखें सुंदर, स्टाइलिश और अट्रेक्टिव लगती हैं।
विज्ञापन
INDIAN BRIDE
- फोटो : jooinn.com
इसके बाद पलकों के नीचे के लाल पेंट पर लाइट गोल्ड हाइलाइटर लगाएं। इससे दुल्हन को टची लुक मिलता है। मॉडर्न दुल्हन को स्मोकी लुक देने के लिए आईशेडो लगाएं। यह आपके आंखों को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लुक प्रदान करता है। इसके बाद आखों के ऊपर स्पार्कलिंग ब्लैक पाउडर लगाएं।